Begin typing your search above and press return to search.

MP Accident News: मजदूरों से भरी ऑटो पर हाईवा पलटा, 7 लोगों की मौत, कई घायल...

MP Accident News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है...

MP Accident News: मजदूरों से भरी ऑटो पर हाईवा पलटा, 7 लोगों की मौत, कई घायल...
X
By Sandeep Kumar

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जबलपुर के नुनजी और खरमिया के बीच की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, नुनजी और खमरिया के बीच तेज रफ़्तार हाईवा की ट्र्क से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित हाईवा पास से गुजर रहे मजदूर से भरी ऑटो के उपर पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की हाईवा में दबने दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह लोग इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गये।

इधर, घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी लाशों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। साथ ही आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। फिलहाल, हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में जांच कर मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि सभी मृतक सोयाबीन की कटाई के लिए गये थे। कटाई करके सभी अपने अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में कुछ पास के गांव प्रतापपुर के रहने वाले थे। कुछ लोग खमरिया के रहने वाले थे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story