Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

DA Hike News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

da hike
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

MP DA Hike News: 24 मार्च 2026, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर अब 58 प्रतिशत महंगाई हो गया है.

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा

सोमवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की कैबिनेट बैठक हुई. जिसमे मोहन यादव सरकार ने सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के फैसले को मंजूरी दी है.कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

साथ ही छठवें वेतनमान के कार्मिकों एवं निगम के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर राज्य शासन में कार्यरत पांचवें एवं चौथे वेतनमान अंतर्गत कार्मिकों को समानुपातिक आधार पर मंहगाई भत्ता में वृद्धि के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया.

पेंशनर्स का महंगाई भत्ता कितना बढ़ा

पेंशनर्स को भी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. जो अब बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2025 से लागू मानी जाएगी.

6 किस्तों में होगा भुगतान

बढ़ा हुआ DA का लाभ 1 जुलाई, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छः समान किश्तों में किया जायेगा. प्रथम किश्त का भुगतान मई माह में, द्वितीय किश्त का भुगतान माह जून में, तृतीय किश्त का भुगतान माह जुलाई में, चतुर्थ किश्त का भुगतान माह अगस्त में, पांचवी किश्त का भुगतान माह सितम्बर में और छठवी किश्त का भुगतान माह अक्टूबर में किया जायेगा.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story