Manoj Chawla News: कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

Manoj Chawla News: लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में लगातार कांग्रेस नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. शनिवार को रतलाम के आलोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है विधायक मनोज चावला भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
मनोज चावला ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा पत्र भेज दिया है. मनोज चावला ने कहा मैं व्यक्तिगत कारणों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ.
बता दें मध्यप्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam) के आलोट (Alote) में हुए बहुचर्चित खाद लूटकांड मामले में मनोज चावलाइंदौर (Indore) की जेल में बंद थे. मनोज चावला पर 10 नवंबर 2022 को आलोट में खाद लूटने का मामले का आरोप लगा था.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
