Begin typing your search above and press return to search.

MP में मानसून ने ली विदाई! इन जिलों में पड़ रही गुलाबी कड़ाके की ठंड, 30 शहरों में 20 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून ने अब विदाई ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में अब कड़ाके की गुलाबी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। बीते सप्ताह भर के भीतर प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, दिन में खिलखिलाती धूप देखने को मिल रही है।

MP में मानसून ने ली विदाई! इन जिलों में पड़ रही गुलाबी कड़ाके की ठंड, 30 शहरों में 20 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
X

NPG FILE PHOTO

By Ashish Kumar Goswami

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने अब विदाई ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में अब कड़ाके की गुलाबी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। बीते सप्ताह भर के भीतर प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, दिन में खिलखिलाती धूप देखने को मिल रही है।

वहीं, दिन में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के वातावरण से नमी की मात्रा कम हो गई है और हवाओं की दिशा अब उत्तरी हो चुकी है, जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में और मामूली गिरावट हो सकती है। कुल मिलाकर, अब मध्यप्रदेश में सर्दी की आहट सुनाई देने लगी है और लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

इन जिलों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और शहडोल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि भोपाल, उज्जैन, रीवा और जबलपुर में भी तापमान सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। रात के समय ठंडी हवाओं का असर और भी ज्यादा महसूस हुआ, जब इंदौर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री तक लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

इसके आलावा भोपाल में रात का तापमान 15.8°C, उज्जैन में 18.5°C, ग्वालियर में 18.9°C और जबलपुर में 21°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नरसिंहगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32.5°C और पचमढ़ी में सिर्फ 25.8°C रहा, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंडक का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। वही, खजुराहो, बड़वानी, भैरूंदा और ग्वालियर जैसे इलाकों में तापमान 32°C के आसपास बना रहा।

इन जिलों से मानसून ने ली विदाई

इस बीच, मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी तेज हो गई है और अब तक भोपाल, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, धार, सीहोर, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम सहित 40 से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली और सीधी जैसे जिलों से भी अगले 1-2 दिनों में मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है। इससे पहले ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और रतलाम से मानसून पूरी तरह से जा चुका है।

अब तक इतनी हुई बारिश

इस बार मानसून ने उम्मीद से बेहतर अच्छा प्रदर्शन किया और राज्य में अब तक 45.5 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि औसत बारिश 37.3 इंच होती है। यानी इस बार 122% बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल से करीब 8 इंच ज्यादा है। इससे फसलों और जलस्तर दोनों को जबरदस्त फायदा हुआ है। अब जब मानसून विदा हो चुका है, तो प्रदेश का मौसम शुष्क और ठंडा होता जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बेहद कम है, हालांकि बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश तक नहीं पहुंचेगा।

Next Story