Begin typing your search above and press return to search.

MP Weather Forecast 10 Nov 2025: मध्यप्रदेश में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! भोपाल में टूटा 10 साल का ठंड का रिकॉर्ड, इंदौर में 25 साल में सबसे ठंडी नवंबर रात, 20 जिलों में शीतलहर अलर्ट

Madhya Pradesh Weather 11 Nov 2025: मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया ठंड, भोपाल में 8 डिग्री और इंदौर 7 डिग्री तक गिरा तापमान। 20 जिलों में शीतलहर अलर्ट।

MP Weather Forecast 10 Nov 2025: मध्यप्रदेश में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! भोपाल में टूटा 10 साल का ठंड का रिकॉर्ड, इंदौर में 25 साल में सबसे ठंडी नवंबर रात, 20 जिलों में शीतलहर अलर्ट
X
By Ragib Asim

Madhya Pradesh Weather 11 Nov 2025: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मध्यप्रदेश में ठंड का असर कई गुना बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से उठी उत्तरी हवाएं अब एमपी तक पहुंच चुकी हैं। नतीजतन राज्य का आधा हिस्सा शीतलहर की चपेट में आ गया है।

20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को 20 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, शाजापुर, रीवा, सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, शहडोल, निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही थी।

ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

भोपाल में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो नवंबर में पिछले 10 साल का सबसे कम तापमान है। 2015 के बाद पहली बार राजधानी का पारा इतना नीचे गया है। वहीं इंदौर में तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे ठंडी नवंबर रात रही। 1938 में इंदौर में नवंबर का रिकॉर्ड 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

ग्वालियर-उज्जैन-जबलपुर में भी गिरा पारा

राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है। उज्जैन में तापमान 10.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर में 8.5, उमरिया में 9.5 और मलाजखंड में 9.6 डिग्री रहा।

पचमढ़ी में तापमान 15 डिग्री रहा, जो बाकी शहरों की तुलना में कुछ अधिक था। वहीं छिंदवाड़ा, नौगांव, मंडला, बैतूल, गुना, दमोह, सागर, धार, टीकमगढ़, सतना, रतलाम और दतिया में तापमान 10–12 डिग्री के बीच रहा।

दिन में भी गिरेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण एमपी में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी घटेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। फिलहाल अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

बारिश का रुझान जारी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर में ठंड के साथ हल्की बारिश का पैटर्न जारी है। अक्टूबर में भी औसत से 121% अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने के दूसरे सप्ताह में भी हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं, खासकर ग्वालियर-चंबल और विंध्य जैसे इलाकों में।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story