Begin typing your search above and press return to search.

MP Me Aaya Bhukamp: मध्य प्रदेश में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग

प्रदेश में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के कई इलाकों में करीब 30 सेकंड तक भूकंप के कंपन मेहसूस किए गए।

मध्य प्रदेश में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग
X
By Chitrsen Sahu

MP Me Aaya Bhukamp: भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के कई इलाकों में करीब 30 सेकंड तक भूकंप के कंपन मेहसूस किए गए। जिसके बाद लोग घर से निकलकर इधर-उधर भागते हुए नजर आए।

3.8 रही तीव्रता

जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजकर 57 मिनट पर अचानक कंपन हुआ‌। इसका असर करीब एक मिनट तक रहा हैं। वहीं, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मांपी गई है। जिसका केंद्र मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित अमरावती इलाके में रहा था।

इन क्षेत्रों में मेहसूस हुए झटके

वहीं, अब तक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल की हानी की खबर नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन का अमला सतर्क है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, खंडवा के पंधाना के ग्राम कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप से गिरा मकान का छज्जा

जानकारी के मुताबिक, खंडवा के किशोर नगर में भूकंप के झटकों के चलते एक मकान का छज्जा गिर गया। मकान मालिक नरेंद्र कुशवाह का कहना है कि, वो घर के भीतर टीवी देख रहे थे। कूलर की आवाज के बीच भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घर के बाहर आया तो छज्जा गिरा हुआ दिखा।

बड़वाह में भूकंप के झटके

खरगोन जिले के बड़वाह में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर के पीपल गली, गोंदी पट्टी, बस स्टैंड, सौभाग्य केसरी कॉलोनी,नर्मदा रोड की कॉलोनी में कंपन महसूस होने की खबर आई हैं।

भूकंप क्यों आता है?

अधिकतर लोगों के मन में ये ख्याल जरूर आता होगा कि आखिर ये भूकंप आता कैसे हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये भूकंप आता कैसे हैं। दरअसल, हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story