Begin typing your search above and press return to search.

MP IPS Transfer List: MP में 10 IPS अधिकारियों का तबादला, मंत्री विजय शाह मामले में जांच कर रहे SIT चीफ भी हटाए गए

MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार देर शाम बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल, एक साथ 10 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग से आदेश भी जारी

MP IPS Transfer List
X

IPS Transfer News

By Chitrsen Sahu

MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार देर शाम बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 IPS अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए है। मंत्री विजय शाह मामले में जांच कर रहे SIT चीफ प्रमोद वर्मा का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। आपस में बहस करने वाले दतिया के IG, DIG,SP को हटा दिया हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

तबादले की गिरी गाज

मध्य प्रदेश में देर रात IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। विजय शाह मामले में जांच कर रहे SIT के चीफ प्रमोद वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आईजी, डीआईजी,एसपी के बीच आपस में बहस और विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तीनों को हटा दिया है। कटनी एसपी पर दमोह के तहसीलदार ने आरोप लगाए थे। जिसके चलते कटनी एसपी को भी हटा दिया गया है। इन्हें हटाने की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

10 IPS अफसरों का तबादला

देर रात जारी हुए आदेश में 10 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के चीफ प्रमोद वर्मा हैं। वे सागर रेंज के आईजी थे। उन्हें वहां से हटाकर जबलपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। उनकी जगह आईजी विसबल इंदौर को आईजी सागर बना कर भेजा गया है। सुशांत कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वी) पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन, मुरैना के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों के SP बदले गए

कटनी और दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। दतिया के नए SP सूरज वर्मा होंगे, जो पहले से सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर के पद पर कार्यरत थे। कटनी का नया अभिनव विश्वकर्मा को बनाया गया है, जो पहले पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर के पद पर कार्यरत थे। वीरेंद्र कुमार को एसपी दतिया पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर भेजा गया है। वहीं अभिजीत रंजन, एसपी कटनी को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद पर भेजा गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिन कुमार अतुलकर को पुलिस महानिदेशक चंबल जोन मुरैना के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार सौरभ को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार जैन को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना के पद पर नियुक्त किया गया है।

IG, DIG,SP की आपस में बहस

शनिवार को दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई थी। एयरपोर्ट पर हरी झंडी दिखाने के दौरान बड़े नेताओं के अलावा उनके पीछे पीछे भाजपा कार्यकर्ता भी अंदर चले गए। एयरपोर्ट में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना ने दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार को डांट दिया। जिसका एसपी ने भी पलट कर जवाब दे दिया। दोनों के बीच हो रही बहस में डीआईजी कुमार सौरभ भी शामिल हो गए और खुद भी बहस करने लगे।

CSP के चक्कर में नपे SP

कटनी के एसपी अभिजीत रंजन के खिलाफ दमोह के तसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनके वकील चाचा ने ही शिकायतें की थी। शिकायतों के अनुसार, दमोह तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने अपना घर तोड़ने का आरोप लगाया था। तहसीलदार के अनुसार उनकी सीएसपी पत्नी ख्याति मिश्रा को नौकरी से निकालने की धमकी एसपी कटनी अभिजीत रंजन देते हैं। कटनी स्थित सीएसपी ख्याति मिश्रा के शासकीय निवास में उनके मायके और ससुराल के रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और सीएसपी के शासकीय आवास में ही परिवार की महिलाओं और बच्चों को पीटा। उन्हें थाने लाया गया। किसी से संपर्क न कर सके इसलिए फोन लुट लिया गया। तहसीलदार के थाना पहुंचने पर एक डीएसपी ने उन्हें बाहर ही रोक लिया दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई।

पत्रकारों से धक्का मुक्की

कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को भी पुलिस ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद नाराज पत्रकार धरने पर बैठ गए थे और उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। जानकारी लगने पर CM ने कार्रवाई कर SP को हटा दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story