Begin typing your search above and press return to search.

Madhya Pradesh Crime News: बहू ने ससुर की कर दी हत्या, प्रेमी के प्यार में थी पागल, ऐसे रची साजिश

Madhya Pradesh Crime News: शहडोल में एक बहू ने अपने ही ससुर को इसलिए मौत के घाट उतरवा दिया, क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों के बीच में रोड़ा बन रहा था. पति की गैरमौजूदगी में अक्सर प्रेमी बहू से मिलने आता था, जिससे ससुर को एतराज था.

Madhya Pradesh Crime News: बहू ने ससुर की कर दी हत्या, प्रेमी के प्यार में थी पागल, ऐसे रची साजिश
X
By Ragib Asim

Madhya Pradesh Crime News: शहडोल में एक बहू ने अपने ही ससुर को इसलिए मौत के घाट उतरवा दिया, क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों के बीच में रोड़ा बन रहा था. पति की गैरमौजूदगी में अक्सर प्रेमी बहू से मिलने आता था, जिससे ससुर को एतराज था. इसी बात पर आए दिन झगड़े होने लगे थे. फिर एक दिन बहू ने ससुर को पूरी तरह रास्ते के हटाने का फैसला किया और प्रेमी को घर बुलाया.

जानकारी के मुताबिक, जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम डोम्हार के रहने वाले 55 वर्षीय रमदमन सिह गोंड़ की हत्या 29 फरवरी को हुई थी. रात में अंधेरे में हुई हत्या सुबह पता चला. बेटा घर से बाहर था. बहू अनीता ने पुलिस को खबर दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव देखकर ही अंदाजा हो गया कि रमदमन की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है. बहू ने बताया कि कुछ पता नहीं चला. अब पुलिस के सामने सवाल था कि हत्या किसने की और क्यों की?

ब्यौहारी एसडीओपी रवि सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई. शक के आधार पर पुलिस ने अनीता के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली. पुलिस एक नंबर मिला जिस पर सबसे ज्यादा बात चल रही थी. वह नंबर प्रेमी आलोक गुप्ता था. उस नंबर की डिटेल और लोकेशन से पता चला कि हत्या वाली रात भी मोबाइल मृतक के घर में एक्टिव था. फिर क्या था पुलिस फरार चल रहे आलोक तक पहुंच गई. सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया. इसके बाद पुलिस ने अनीता और उसके पड़ोस में रहने वाले एक अन्य दुकानदार राजकरण सिंह भी को गिरफ्तार किया.

पुलिस हिरासत में तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. हत्या की प्लानिंग करने वाली मास्टर माइंड अनिता ही निकली. अनिता सिंह का बाजार हाट में किराना की दुकान लगाने वाले आलोक गुप्ता से प्रेम प्रसंग था. अनिता के गांव में रहने वाले पड़ोसी दुकानदार राजकरण सिंह ने अनिता और आलोक की मुलाकात कराई थी. दोनों के बीच नजदीकी इतनी बढ़ गईं थी कि आलोक का अनिता घर अक्सर आने लगा. यह सब अनीता के ससुर रमदमन को पसंद नहीं था, जिसको लेकर अक्सर ससुर और बहू के बीच विवाद होने लगा था.

बहू ने इस तरह कराई हत्या

आय दिन झगड़ों से परेशान होकर अनिता ने प्रेमी आलोक और पड़ोसी दुकानवाले के साथ मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 28-29 फरवरी की दरमियानी रात अनिता का पति घर पर नहीं था और ससुर घर पर अकेला सो रहा था. तभी आलोक टंगिया (कुल्हाड़ी) लेकर पहुंचा और सो रहे ससुर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से जनलेवा हमला कर दिया. इससे वह लहूलुहान हो गया. इतना ही नहीं आलोक ने गमछे से उसका गला भी घोंट दिया.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story