Begin typing your search above and press return to search.

Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की डेट फाइनल, कल 16 जनवरी को 1.26 करोड़ बहनों के खाते में आएंगे 1500, जानिए कैसे करें चेक?

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की तारीख तय कर दी है। 16 जनवरी को सीएम मोहन यादव एक क्लिक में 1500 ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की डेट फाइनल, कल 16 जनवरी को 1.26 करोड़ बहनों के खाते में आएंगे 1500, जानिए कैसे करें चेक?
X
By Ragib Asim

भोपाल, 15 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए साल की शुरुआत ख़ुशी के साथ हो रही है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को एक क्लिक में 1.26 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 ट्रांसफर करेंगे। यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे खातों में पहुंचेगी।

16 जनवरी को कहां से ट्रांसफर होगी किस्त?
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नर्मदापुरम जिले के माखननगर में तय है। पहले यह दौरा 15 जनवरी का था लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से माखननगर पहुंचेंगे और वहीं से सिंगल क्लिक ट्रांसफर के जरिए किस्त जारी करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लाभार्थियों के खातों में उसी दिन राशि दिखने की उम्मीद है।
लाड़ली बहना योजना: क्यों है इतनी अहम?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में की गई थी। सरकार का मकसद था महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देना। शुरुआत में यह रकम 1000 प्रति माह दिए गए फिर इसे 1250 किया गया और अब 1500 महीना मिल रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में यह योजना महिलाओं के घरेलू बजट का मजबूत सहारा बन चुकी है।
क्या भविष्य में बढ़ेगी राशि?
सरकार के स्तर पर यह इशारा मिल रहा है कि आने वाले वर्षों में किस्त की राशि और बढ़ाई जाएगी। जानकारों का मानना है कि 2028 तक 3000 प्रति माह देने का लक्ष्य रखा गया है। अगर ऐसा होता है तो यह देश की सबसे बड़ी डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजनाओं में से एक बन जाएगी।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो:
मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हों
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हों
जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो
किन्हें नहीं मिलता फायदा?
कुछ शर्तों के चलते कई महिलाएं इस योजना से बाहर भी हैं:
जिनके परिवार में कोई इनकम टैक्सदाता है
जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा है
हर किस्त के साथ लाड़ली बहना योजना का दायरा और असर बढ़ता दिख रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार अगले बजट या नीति घोषणाओं में राशि बढ़ाने को लेकर क्या संकेत देती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story