Begin typing your search above and press return to search.

Kanha Tiger Reserve Bagh: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाढ़ में बहता दिखा बाघ: वन विभाग में हड़कंप, टाइगर रिजर्व में लगातार जारी है बाघ के साथ हादसे

Kanha Tiger Reserve Me Bagh: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघों के साथ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघ लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में दो मामला सामने आया है। पहले मामले में एक बाघ के शव को बंजर नदी में बहता हुआ देखा गया, वहीं दूसरे मामले में एक बाघ कुएं में गिर गया। इन दो हादसों के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाढ़ में बहता दिखा बाघ: वन विभाग में हड़कंप, टाइगर रिजर्व में लगातार बाघ के साथ हादसे जारी
X
By Chitrsen Sahu

Kanha Tiger Reserve Me Bagh: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघों के साथ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघ लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में दो मामला सामने आया है। पहले मामले में एक बाघ के शव को बंजर नदी में बहता हुआ देखा गया, वहीं दूसरे मामले में एक बाघ कुएं में गिर गया। इन दो हादसों के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

नदी में बहता दिखा बाघ

पहला मामला कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) के मुक्की जोन का है। जहां पर बंजर नदी में एक बाघ का शव बहता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए बाघ की तलाशी अभियान शुरु की। लेकिन अभी तक बाघ का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि नदी में बहने से पहले ही बाघ की मौत हो गई होगी। क्योंकि बाघ कुशल तैराक होते हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

जानकारी के मुताबिक, मुक्की जोन के पास बंजर नदी में बाघ का शव बहने का मामला जैसे ही कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत ही गश्त शुरु की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चस सका। इसकी बाद इस मामले की जानकारी आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) को सूचना दी गई। आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) टीम बाघ के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

कुएं में गिरा बाघ

दूसरा मामला कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) के खापा रेंज के बउर जोन का है। जहां के मालखेड़ी गांव में स्थित एक कुएं के अंदर बाघ जा गिरा। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल

कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) के डिप्टी डायरेक्टर अमिता केबी ने बताया कि उन्हें बाघ के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। सुबह लगभग 4 बजे के आसपास रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ।

अब तक 6 बाघों की मौत

बता दें कि कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघों के साथ हादसे का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। साल 2025 की शुरुआत से अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) और उसके आस पास 6 बाघों की मौत हो गई है।

  • जनवरी 2025 में दो वर्षीय मादा बाघ की मौत
  • फरवरी 2025 में 13 वर्षीय बाघिन की मौत
  • मार्च 2025 में 5 वर्षीय नर बाघ की मौत
  • अप्रैल में 15 माह की मादा बाघ की मौत
  • अप्रैल में ही 6 माह के बाघ शावक की मौत
  • इनमें से 5 मौतें रिजर्व क्षेत्र के भीतर और एक बाहर पार्क के पास हुई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story