Begin typing your search above and press return to search.

Jabalpur News : प्रसाद खाने के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार, 18 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जानिए घटना के पीछे की कहानी?

Jabalpur News : जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर में बीकानेर स्वीट्स की जहरीली मिठाई खाने से एक ही परिवार के 18 लोग बीमार हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है. प्रशासन ने मिठाई के सैंपल जब्त कर दुकानदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

Jabalpur News : प्रसाद खाने के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार, 18 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जानिए घटना के पीछे की कहानी?
X

Jabalpur News : प्रसाद खाने के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार, 18 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जानिए घटना के पीछे की कहानी?

By Uma Verma

Jabalpur News : जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ भेड़ाघाट स्थित प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. मंदिर में आयोजित सुहागले कार्यक्रम के दौरान प्रसाद में बांटी गई मिठाई खाने से महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.


मिठाई खाते ही बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, भेड़ाघाट चौराहे पर रहने वाले पटेल परिवार ने बीकानेर स्वीट्स से करीब 4 किलो मिठाई खरीदी थी. परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-पाठ और सुहागले के कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे. पूजा के बाद जैसे ही लोगों ने प्रसाद के रूप में मिठाई खाई, कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेहोशी की शिकायत होने लगी.

गुरुवार रात से शुरू हुई यह परेशानी शुक्रवार सुबह तक इतनी बढ़ गई कि बच्चों और बुजुर्गों की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से बीमारों को जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया कुछ लोगों का इलाज नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चल रहा है.


एक मरीज की हालत गंभीर, नागपुर रेफर

अस्पताल में भर्ती मरीजों में से इंद्रपाल पटेल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. जबलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि अस्पताल आए मरीजों में डायरिया और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रख रही है.

खाद्य विभाग की कार्रवाई : जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने

इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि भेड़ाघाट स्थित संबंधित मिष्ठान भंडार से मिठाई के नमूने जब्त कर लिए गए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए राज्य परीक्षण कार्यशाला, भोपाल भेजा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिठाई में मिलावट या उसके खराब होने की पुष्टि होती है, तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों का आरोप है कि प्रतिष्ठित दुकान होने के नाते उन्होंने वहाँ से मिठाई खरीदी थी, लेकिन दुकानदार की लापरवाही ने कई मासूमों की जान जोखिम में डाल दी. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

प्रसाद खाने से फूड प्वाइजनिंग का ये पहला मामला नहीं

ऐसे ही एक खबर राजस्थान के पाली से आया था. जहा जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में मंदिर की प्रसादी खाने से 18 मजदूर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थें जिनमें से 15 साल के एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. दरअसल, एंदला गांव के एक मंदिर में दूल्हा-दुल्हन दर्शन करने पहुंचे थे, जहां आयोजित प्रसादी का बचा हुआ हिस्सा पास में ही मनरेगा का काम कर रहे श्रमिकों में बांटा गया था. प्रसादी खाने के कुछ ही देर बाद मजदूरों और उनके परिजनों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया था.




देर रात तबीयत बिगड़ने पर सभी बीमारों को बांगड़ अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दो बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story