Indore Couple Missing Case: इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम रघुवंशी ही निकली पति की कातिल, दी थी हत्या की सुपारी

Indore Couple Missing Case
Indore Couple Missing Case: मेघालय में कई दिनों से लापता हुए नए विवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी(Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi) मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
पत्नी सोनम रघुवंशी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक़, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 23 मई को लापता हुए थे. वहीँ उसके 17 दिन बाद सोनम रघुवंशी मिली है. सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे में मिली है. सोनम सरेंडर कर दिया है. आरोप है सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा की हत्या में शामिल थी. फ़िलहाल सोनम को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज और चेकअप के बाद वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है. उसको किसी तरह की चोट नहीं लगी है. वह अभी कुछ भी बोलने के हालत में नहीं है. अभी बदहवास है. वहीँ, गाजीपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस को जानकारी दे दी है.
सोनम ने करवाई पति की ह्त्या
इस मामले में मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य आरोपी की तलाशी की जा रही है. इस मामले में मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग का भी बयान सामने आया है. डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या में कथित तौर पर शामिल थी, उसने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी.
मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम
बता दें,पर्यटक गाइड ने शनिवार को जानाकरी दी थी, इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम जिस दिन मेघालय के सोहरा इलाके से लापता हुए थे उस वक्त उनके साथ तीन और भी आदमी थे. इसी के आधार पर पुलिस को केस सुलझाने में मदद मिली. अब सवाल यह है मृतक राजा के साथ आखिर हुआ था और पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंच गई. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है. हर एंगल से पुलिस इसकी जांच कर रहे है.
क्या है मामला
दरअसल, मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले कपल सोनम और राजा रघुवंशी की राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. 20 मई को सोनम और राजा रघुवंशी हनीमून के लिए शिलांग गए थे. वो 21 मई को मेघालय पहुंचे थे. जहां शाम करीब 6 बजे बालादी गेस्ट हाउस में रुके थे. फिर अगले दिन कीटिंग रोड से किराए पर स्कूटी ली और गेस्ट हाउस चेक आउट करके निकल गए.
इसके बाद दोनों 23 मई को नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के लिए गए थे. जिसके बाद दोनों गायब हो गए थे. परिवार से कोई भी संपर्क नही था. उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी. इसके अगले दिन उनकी किराए की स्कूटी सोहरा के पास सोहरारिम गांव में लावारिस हालत में मिली. 25 मई के बाद मेघायल और मध्य प्रदेश पुलिस लगातार सोनम और राजा के लापता होने के मामले की जांच में जुटी थी.
इसी बीच 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला. लाश लगभग सड़ चुकी थी. शव की पहचान हाथ पर बने ‘राजा' टैटू से हुई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम में रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद से सोनम रघुवंशी की तलाश तेज की गई. वहीँ अब मेघालय से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर में मिली है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
