Begin typing your search above and press return to search.

पहले IAS को छोड़ा, फिर कांग्रेस नेता से की शादी; अब 19 साल पुराने रिश्ते में आई दरार, अब कांग्रेस नेता की पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

MP Congress Leader dowry Case: भोपाल में हाई-प्रोफाइल ड्रामा! IAS पति को छोड़ अपने से 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से की थी शादी। अब 19 साल बाद पत्नी ने लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप। पढ़ें प्यार और धोखे की पूरी कहानी।

MP Congress Leader  Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट 

By Neha Yadav

MP Congress Leader dowry Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आईएएस अफसर की एक्स पत्नी से जुड़ी प्यार धोखे से की ऐसी खबर सामने आयी है जो हर तरफ सुर्खियों में हैं. कांग्रेस के नेता डॉ महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने अपने ही पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. शिखा सिंह ने सालों पहले आईएएस पति को तलाक देकर 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी की थी.

क्या है पूरा मामला

मामला राजधानी के हबीबगंज थाने का है. कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान (65) और पत्नी शिखा सिंह (45) की लव मैरिज किया था. वहीँ, अब पत्नी शिखा सिंह ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं. पत्नी शिखा सिंह ने आरोप लगाया है.

शिखा सिंह ने आईएएस पति को क्यों दिया तलाक

शिकायत के अनुसार, शिखा सिंह की शादी पहले एक आईएएस अफसर से हुई थी. साल 2007 में आईएएस अधिकारी से शादी हुई थी. लेकिन शिखा सिंह ने तलाक देकर 20 साल बड़े नेता महेंद्र सिंह चौहान से शादी की. शादी के शुरआत में तो सब ठीक पर कुछ समय बाद सब बदला गया.

कांग्रेस नेता पर क्या क्या आरोप हैं

महेंद्र सिंह चौहान शिखा सिंह को दहेज के लिए परेशान करने लगे. वो मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं 2 करोड़ रुपये और कार की मांग की. शिखा सिंह का कहना है, 19 सालों से महेंद्र सिंह उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. 9 फरवरी को उससे मारपीट केके घर से निकाल दिया.

महेंद्र सिंह ने पिलाया जहर वाला जूस

आरोप है महेंद्र सिंह ने जान से मारने की भी कोशिश की. महेंद्र सिंह ने प्यार से जूस पीने को दिया. जिसमे जहर मिला हुआ था. जूस पीने के तबियत बिगड़ने लगी और बेहोश हो गयी. जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया, जूस में जहर था. इतना ही नहीं महेंद्र ने ही आईएएस पति से तलाक लेने के लिए दबाव बनाया. वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं. पति के पास दो बन्दूक भी है. शिखा का कहना है महेंद्र की पहली पत्नी ने भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उसके पास पति महेंद्र के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स भी हैं.

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने क्या है

वहीँ, दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने आरोप को गलत बताया है. कांग्रेस नेता का कहना है शिखा उन्हें 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही हैं. उन्होंने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. वो उसे तलाक दे रहे हैं इसलिए अब इसे सब कर रही हैं.

इस मामले को लेकर भोपाल पुलिस का कहना है, "एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story