Begin typing your search above and press return to search.

Chitrakoot News: गुटखा लाना भूल गया पति: महिला ने तीन बच्चों के साथ खा लिया जहर

Gutkha Nahi Lane Par Khaya Jahar: सतना: मध्यप्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट में एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ सिर्फ इसलिए जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका पति उसके लिए गुटखा नहीं लाया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। फिलहाल महिला के बेटे का इलाज जारी है।

Chitrakoot News: गुटखा लाना भूल गया पति: महिला ने तीन बच्चों के साथ खा लिया जहर
X
By Chitrsen Sahu

Gutkha Nahi Lane Par Khaya Jahar: सतना: मध्यप्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट में एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ सिर्फ इसलिए जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका पति उसके लिए गुटखा नहीं लाया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। फिलहाल महिला के बेटे का इलाज जारी है।

गुटखे को लेकर पति से हुआ था विवाद

यह पूरा मामला मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवां डुडैला गांव का है। जहां शनिवार की शाम गुटखे को लेकर महिला का अपने पति से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। आनन-फानन में चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दो बच्चियों के साथ ही मां को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके एक बेटे का इलाज सतना के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

गुटखा खाने की शौकिन थी महिला

इटवां डुडैला गांव का रहने वाला बब्बू यादव ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति यादव को गुटखा खाने की शौकिन थी। उसकी पत्नी ने उससे गुटखा मंगवाया था, जिसे वह लाना भूल गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बब्बू काम में चले गया था। जब वह शाम को काम से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ज्योति यादव, दो बेटी चंद्रमा और बुलबुल के साथ ही बेटा दीपचंद्र संदिग्ध हालत में पड़े हैं। जिसके बाद सभी को मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी ज्योति यादव और दोनों बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे दीपचंद्र को सतना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। डॉक्टर ने महिला और उसकी दो बेटी की जहर से मौत होने की पुष्टी की है। इधर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story