Begin typing your search above and press return to search.

Gita Jayanti 2024: "गीता जयंती" पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 हजार से अधिक आचार्य एक साथ करेंगे "कर्म योग" का सस्वर पाठ

Gita Jayanti 2024: गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन और भोपाल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा। एक साथ 11 हजार से अधिक बटुक गीता का सामूहिक स्वर पाठ कर कर्मवाद का सन्देश देंगे।

Gita Jayanti 2024: गीता जयंती पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 हजार से अधिक आचार्य एक साथ करेंगे कर्म योग का सस्वर पाठ
X
By Neha Yadav

Gita Jayanti 2024: गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन और भोपाल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा। एक साथ 11 हजार से अधिक बटुक गीता का सामूहिक स्वर पाठ कर कर्मवाद का सन्देश देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ "गीता" की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर बड़े स्तर पर गीता पाठ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्यप्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत 11 दिसंबर को लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया जायेगा। साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष रूप से मध्यप्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story