Begin typing your search above and press return to search.

महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस में सजी जुए की महफिल, तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

Indore Gambling Raid:

महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस में सजी जुए की महफिल, तीन पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

इंदौर: 12 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़े आईएएस अधिकारी के फार्म्स हाउस पर जुए का अड्डा चल रहा था. जिसका पुलिस न भंडाफोड़ करते हुए 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से 13.68 लाख रुपये नकद कैश बरामद किया है. वहीं, इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिसकर्मियों को निलंबित क्यों किया गया

जानकारी के मुताबिक, लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. जिसमे मानपुर थाने के प्रभारी, बीट प्रभारी उपनिरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं. आरोप है लम्बे से समय फ़ार्म हाउस पर जुआ खिलवाने का काम चल रहा था. लेकिन अब तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई और न ही कोई कार्रवाई की गयी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस का है. फार्म हाउस में बड़े जुड़े का अड्डा चलाया जा रहा था. कई बड़े लोग भी इस अड्डे पर खेलने आते थे. इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर और गुजरात के लोग यहाँ जुआ खेलते थे.

पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया

इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह फार्म हाउस पर छापा मारा. फार्म हाउस मुख्य गेट बाहर से बंद था. लेकिन अंदर लोग मौजूद थे. इस दौरान पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जबकि कुछ भाग निकले. 6 जुआरी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.

छापेमारी में पुलिस को क्या क्या मिला

छापेमारी में पुलिस ने करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए की समपत्ति जब्त की है. जिसमे 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कारें हैं.

फार्म हाउस किस आईएएस का है?

बताया जा रहा है जिस फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा था. वह फार्म हाउस आईएएस वंदना वैद्य का है. आईएएस वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक के पद पर टैंकर हैं. आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर फार्म हाउस है. गांव का ही एक व्यक्ति रंजीत जाट फार्म हाउस की देखरेख का काम करता है. वही जुआ खेलाता था. जो फरार है.

आईएएस वंदना वैद्य ने पुलिस से की शिकायत

मामला सामने आने के बाद आईएएस वंदना वैद्य ने चोरी की शिकायत की है. उन्होंने पुलिस को पत्र लिखा है. जिसमे उन्होंने फार्म हाउस में अवैध रूप से घुसे और फार्महाउस में चोरी की घटना की आशंका जताई है. उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच और कार्रवाई की मांग की है.






Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story