Begin typing your search above and press return to search.

MP News: खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयास से राहतगढ़ वासियों को मिली बड़ी सौगात

MP News: सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों के लिए निरंतर योजनाएं चल रही हैं

MP News: खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयास से राहतगढ़ वासियों को मिली बड़ी सौगात
X
By Yogeshwari verma

MP News: सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों के लिए निरंतर योजनाएं चल रही हैं, इससे क्षेत्र वासियों का अधिक से अधिक कार्य हो सके। इसी तारतम्य में सागर जिले के राहतगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। अब राहतगढ़ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न्यायालीन कार्यों के लिए उन्हीं के क्षेत्र में लिंक कोर्ट खोलने के उच्च न्यायालय जबलपुर ने जारी किये हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राहतगढ़ वासियों के लिए लिंक कोर्ट बड़ी सौगात है। लंबे समय से लिंक कोर्ट के लिए क्षेत्रवासियों की मांग आ रही थी। उच्च न्यायालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। कोर्ट खुलने से क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्रीय अधिवक्ताओं के लिए भी यह एक बड़ी सौगात है। क्षेत्रवासियों ने लिंक कोर्ट खुलने पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है।



Next Story