Begin typing your search above and press return to search.

क्या आप भी खा रहे मिलावटी घी? MP में यहां फ़ूड विभाग ने मारा छापा; 3400 किलो नकली माल बरामद..मिलाई जा रही थी चर्बी

क्या आप भी खा रहे मिलावटी घी? MP में यहां फ़ूड विभाग ने मारा छापा; 3400 किलो नकली माल बरामद..मिलाई जा रही थी चर्बी
X
By Ashish Kumar Goswami

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ आज खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3400 किलोग्राम, यानी 18 लाख रुपये मूल्य का नकली घी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि फूड विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि यहाँ एक फैक्ट्री में मिलावट का बड़ा खेल खेला जा रहा है।

इसी सूचना पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने पालदा स्थित एक फैक्ट्री (श्री राम मिल्क फूड डेयरी) पर छापा मारा, जहाँ से उन्हें लगभग 3400 किलोग्राम (KG) घी बरामद हुआ है, जिसमें चर्बी की मिलावट की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक (नरेंद्र गुप्ता) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घी के कुछ सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

बताया जा रहा है कि, यह व्यक्ति बड़े लंबे समय से यह घी का काम कर रहा है। शहर में इसके कई अवैध गोदाम भी बने हुए हैं। फैक्ट्री में वेजिटेबल फैट और एसेंस का उपयोग कर 8 प्रचलित ब्रांडों के नाम पर नकली घी तैयार किया जा रहा था। मौके से 1,800 लीटर पैक घी और 1,500 लीटर बॉयलर में पक रहा नकली घी मिला है। शुरुआती जाँच में घी में वनस्पति तेल (वेजिटेबल फैट) की मिलावट की आशंका जताई गई है, जो कि दूध से बना फैट नहीं है।

इन ब्रांडों के घी हुए जब्त

टीम ने कैवल्य फ्रेश सुपर देशी घी, सब्हो डिलीशियस देशी घी, डेरी पावर घी, एसआरएमआई मदर चॉइस गाय घी, एसआरएमआई मदर चॉइस घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम गाय घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम देशी घी के विभिन्न पैकिंग के एवं लूज घी के कुल 10 नमूने जाँच के लिए भेजे हैं, जिसकी जाँच जारी है।

Next Story