Begin typing your search above and press return to search.

Employee News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, नौ साल बाद खुला प्रमोशन का रास्ता, खाली पदों पर होगी भर्ती

Employee News: मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। 9 साल से लंबित सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से चर्चा के बाद कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

Dhamtari News: कलेक्टर जनदर्शन में आत्महत्या की कोशिश
X

Dhamtari News: कलेक्टर जनदर्शन में आत्महत्या की कोशिश

By Sandeep Kumar

Employee News: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। 9 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मोहन कैबिनेट ने प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया है। इसमें एससी-एसटी सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। साथ ही पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख रिक्त पदों पर नये सिरे से भर्ती भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा...

आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।

बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 15 दिनों के भीतर डीपीसी शुरू हो जाएगा और एक साल बाद दूसरी डीपीसी होगी। इसमें पांच लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में कुल 8 लाख कर्मचारियों में से 5.5 लाख नियमित कर्मचारी हैं, जिनमें से 3 लाख शिक्षक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 36 मूंग उत्पादक जिलों में 8682 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मूंग और 13 उड़द उत्पादक जिलों में 7400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उड़द उपार्जित की जाएगी। कृषक 19 जून से 6 जुलाई तक पंजीयन करा सकेंगे, इसके बाद 7 जुलाई से 6 अगस्त तक उपार्जन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। इस क्रम में गंगा दशमी के अवसर पर उज्जैन में वैलनेस पर केंद्रित वृहद आयोजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में 27 जून को "एमएसएमई-डे" पर रतलाम में क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर समिट आयोजित की जा रही है। लुधियाना में 7 जुलाई को एमएसएमई पर राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो के प्रथम चरण का लोकार्पण माह सितम्बर में करने की समय-सीमा तय है। भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए राशि का अतिरिक्त रूप से भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में "योग संगम" के अंतर्गत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक नगरीय निकायों, वार्डों, पंचायतों में योग पर कार्यक्रम आयोजित कर देश में रिकार्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन में एक वर्ष में 19.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2024 में 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक मध्यप्रदेश आए। यह संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 19.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024 में 1 लाख 67 हजार विदेशी पर्यटक मध्यप्रदेश आए। पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से बढ़ता राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को उनके विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा करने के निर्देश भी दिए।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story