Begin typing your search above and press return to search.

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह सिंह का बड़ा बयान, कहा-अगले 4 दिनों में राजस्थान की तर्ज में मध्यप्रदेश में होगी छापेमारी

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की तरह ही मध्य प्रदेश में भी केंद्रीय जांच एजेंसी के छापे पड़ेंगे।

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह सिंह का बड़ा बयान, कहा-अगले 4 दिनों में राजस्थान की तर्ज में मध्यप्रदेश में होगी छापेमारी
X
By Npg

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की तरह ही मध्य प्रदेश में भी केंद्रीय जांच एजेंसी के छापे पड़ेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि राजस्थान की तरह ही मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में छापे पड़ने वाले हैं। मेरे पास जो जानकारी है वह बताती है कि आने वाले चार दिनों यह छापे पड़ेंगे। उन्होंने इसे अपना खुले तौर पर आरोप बताया है।

दिग्विजय सिंह ने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा कि अगर छापे पड़ते हैं तो आपको पता चल जाएगा कि मुझे जानकारी कहां से मिलती है। जब उनसे यह पूछा गया कि छापे किन लोगों के यहां पड़ने वाले हैं तो उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया।

कुछ दिनों पहले ही राजस्थान में हुई ED के छापे पड़े थे। इसके बाद से ही देश में सियासी हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में कई नेता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की कार्रवाई की आशंका जता चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी कुछ ऐसी ही आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था की राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी ईडी का स्वागत है। हम उनका डटकर मुकाबला करेंगे।

बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होने है। इससे पहले 30 अक्टूबर यानी आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके बाद सभी 5 राज्यों के रिजल्ट के साथ ही मध्य प्रदेश का भी चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगा।

Next Story