Begin typing your search above and press return to search.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, चाकू से काट लिया खुद का गला, प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया... खून से लथपथ मिली लाश

Dhar Suicide News: मध्यप्रदेश के धार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, आनंद चौपाटी क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर लिए. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाक़ू से अपनी कलाई काट ली. फिर अपना गला काट लिया. जिससे खून बहने से उसकी मौत हो गयी.

Dhar Suicide News
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

धार: 19 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के धार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, आनंद चौपाटी क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर लिए. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाक़ू से अपनी कलाई काट ली. फिर अपना गला काट लिया. जिससे खून बहने से उसकी मौत हो गयी.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाकू से गला काटा

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद चौपाटी का है. मृतक की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने गुरुवार सुबह 5.30 बजे चाक़ू से अपनी कलाई और गला काटकर आत्महत्या कर ली. खून से लथपथ हालत में उसकी लाश मिली है.

क्यों की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक़, कुणाल जोशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. उसके परिवार में उसके पिता सूर्यनारायण जोशी और उसका भाई थे. उसका भाई इंदौर में काम करता था. उसके पापा पैरालिसिस की वजह से बैड रेस्ट पर थे. पिता के देखभाल के लिए कुणाल जोशी ने दो साल पहले जॉब छोड़ दी थी और घर पर रह रहा था.

कुछ समय से था परेशान

कुछ समय से वह परेशान था और शराब पीने के आदि हो गया था. वहीं, गुरुवार को उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. वह घर से निकला और चाक़ू से अपनी कलाई काट ली. इसके बाद अपने प्राइवेट पार्ट को नुक्सान पहुंचाया. इतना ही नहीं इसके बाद चाकू से अपनी गर्दन काट ली. उसके काफी खून बहा और उसकी मौत हो गयी.

खून से लथपथ मिली लाश

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को उसकी लाश दिखी तो उसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है. परिजन से पूछताछ की जा रही है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story