Damoh News: दमोह जिला अस्पताल के डस्टबिन से मिला नवजात का शव, डिब्बे में बंद था नवजात

Damoh News: दमोह जिला अस्पताल के डस्टबिन से मिला नवजात का शव, डिब्बे में बंद था नवजात
X
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल मे डस्टिबन से एक नवजात शिशु का शव मिला है. नवजात शिशु का शव मिलने से असप्ताल में हड़कंप मच गया.

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल मे डस्टिबन से एक नवजात शिशु का शव मिला है. नवजात शिशु का शव मिलने से असप्ताल में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक़, सोमवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सचिन वाल्मीकि जिला अस्पताल में कचरा उठाने गया था. जब कर्मचारी डस्टबिन से कचरा उठाने लगा तो उसे डब्बे में बंद नवजात शिशु का शव मिला है. डब्बे में पानी भी भरा था. शिशु का शव उसे हैरान रह गया. उसमे तुरंत इसकी सूचना नगर पालिका के अधिकारियों दी. नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस व् अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने नवजात के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. इधर अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर अस्पताल में कोई भी बच्चा मृत नहीं हुआ है. यह किसी बाहरी व्यक्ति की कारनामा है.

Tags

Next Story