Begin typing your search above and press return to search.

DA Order: डीए का आदेश जारी, साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा...

DA Order: कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने डीए बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। अब कर्मचारियों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

DA Order: डीए का आदेश जारी, साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा...
X
By Sandeep Kumar

DA Order: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को डीए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 55 फीसदी होगा। एरियर की राशि पांच किस्तों में दी जाएगी और जून 2025 से शुरू होकर अक्टूबर तक मिलेगा। नीचे देखें आदेश


मालूम हो कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की थी। सीएम ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी कर अब 55 प्रतिशत कर दिया था। यह घोषणा सीएम डाॅ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में किये थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2024 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। इसी के साथ अब मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 55 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। एरियर की राशि का भुगतान भी पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि लंबे समय से लंबित प्रमोशन को भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समिति भी बनाई है, जो बीच का रास्ता निकालने के लगातार चर्चा कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के कर्मचारियों का दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इससे पहले अक्टूबर में 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। अक्टूबर 2024 में नौ माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया था। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 और जनवरी 2025 से मिला।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story