सरकारी कर्मचारियों की लेट लतीफी होगी बंद, GAD की टीम रखेगी कड़ी नजर... CM मोहन यादव का सख्त आदेश

MP Government Office Timing
X

फोटो - इंटरनेट 

MP Government Office Timing: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों‑कर्मचारियों की लेट लतीफी और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए औचक निरिक्षण के आदेश दिए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गयी टीम अधिकारियों-कर्मचारियों के उपस्थिति की टाइम का डाटा नोट करेगी

भोपाल: 26 फरवरी 2026, मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और अफसरों की लेट लतीफी मनमानी को ठीक करने के में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्ती दिखाई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय (वल्लभ भवन), विंध्याचल और सतपुड़ा भवन जैसे सरकारी कार्यालयों में निरीक्षण के निर्देश दिए हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग ने बनाई विशेष टीमें

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के अनुसार, सरकारी दफ्तरों जैसे वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा की औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने विशेष टीम का गठन किया है. टीम अधिकारियों‑कर्मचारियों की उपस्थिति और समयपालन का जांच करेंगे.

टीम किस चीज की करेंगी जांच

ये टीम जांच करेंगे कि अफसर और कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचते हैं या नहीं. काम के समय दफ्तर से गायब तो नहीं रहते. यानी अधिकारियों‑कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने के समय और अनधिकृत अनुपस्थिति का पूरा डाटा रीकॉर्ड किया जायेगा. अगर कोई अफसर बिना किसी ठोस कारण के ऑफिस से गायब रहता है या देर से ऑफिस आता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

क्यों लिया गया है फैसला

बता दें, प्रदेश के सभी प्रमुख कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है. जिसमे अफसरों उपस्थिति अनिवार्य है. अफसरों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दफ्तर रहना होगा. लेकिन अधिकारी इसका उल्लंघन कर रहे हैं. जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है.




Tags

Next Story