Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Golu Shukla Net Worth: BJP विधायक गोलू शुक्ला की संपत्ति कितनी? बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी

BJP MLA Golu Shukla Net Worth: इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला की घोषित संपत्ति 61 करोड़ से ज्यादा है। बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी के दावों के बाद संपत्ति पर चर्चा।

BJP MLA Golu Shukla Net Worth: BJP विधायक गोलू शुक्ला की संपत्ति कितनी? बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी
X
By Ragib Asim

इंदौर। इंदौर-3 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोलू शुक्ला इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए गए जिसमें सिर्फ आतिशबाजी पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। इसी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि गोलू शुक्ला के पास कितनी संपत्ति है और उनकी आय के स्रोत क्या हैं?

पहली बार विधायक, पढ़ाई 12वीं तक
गोलू शुक्ला पहली बार इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। सीमित शिक्षा के बावजूद वे लंबे समय से व्यवसाय से जुड़े रहे हैं और यही उनकी आर्थिक मजबूती की बड़ी वजह है।
आय में पत्नी आगे
हलफनामे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में गोलू शुक्ला की कुल आय 12.01 लाख रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी मुग्धा शुक्ला की आय 51.31 लाख रुपये थी। इससे पहले 2021-22 में गोलू शुक्ला की आय 11.11 लाख रुपये और उनकी पत्नी की आय 37.37 लाख रुपये थी। आंकड़े बताते हैं कि परिवार की कुल आय में पत्नी का योगदान ज्यादा है।
क्या है गोलू शुक्ला का व्यवसाय?
गोलू शुक्ला का अहम् व्यवसाय मटेरियल हैंडलिंग और क्रेन से जुड़ा है। इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी संपत्ति में भारी मशीनरी और महंगी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं उनकी पत्नी मुग्धा शुक्ला एक पेट्रोल पंप की मालकिन हैं, जो परिवार की आय का एक बड़ा स्रोत है और आय के मामले में विधायक से आगे हैं।
61 करोड़ से ज्यादा की घोषित संपत्ति
2023 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक गोलू शुक्ला के पास कुल 61 करोड़ 53 लाख 29 हजार रुपये की संपत्ति घोषित है। इसके अलावा उनके पास 5 फॉर्च्यूनर कारें, 8 क्रेन और 3 बंदूकें भी हैं। यह तमाम जानकारियां चुनाव आयोग में जमा आधिकारिक दस्तावेजों का हिस्सा है।
बेटे की शादी में करोड़ों का खर्च
गोलू शुक्ला अपने बेटे की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, दावा किया जा रहा है कि शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए। बताया जा रहा है कि सिर्फ आतिशबाजी पर ही करीब 70 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि महंगे सेट-अप, कपड़े और दूसरोए इंतजामों पर अलग से बड़ी राशि लगी। हालांकि इन दावों को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन उनकी घोषित संपत्ति को देखते हुए यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story