Begin typing your search above and press return to search.

ब्यूटी पार्लर की आड़, जिस्मफरोशी का व्यापार...नशे की डोज, अश्लील वीडियो और फिर बड़े शहरों के रईसों तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई...

Bhopal Sex Racket : राजधानी के पॉश इलाके में ब्यूटीशियन का बोर्ड लगाकर बैठी दो बहनों की असलियत ने सबको सन्न कर दिया है. सागर रॉयल विला के जिस फ्लैट को लोग एक साधारण परिवार का घर समझते थे, उसके अंदर अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें हिंदू लड़कियों की जिंदगी का सौदा कर रही थीं. ब्यूटी पार्लर तो महज एक दिखावा था, हकीकत में यहाँ मासूम लड़कियों को नशीले इंजेक्शन और ड्रग्स देकर उन्हें जिंदा लाश बनाया जाता था और फिर शुरू होता था जिस्मफरोशी और धर्मांतरण का वो खौफनाक खेल, जिसके तार भोपाल से लेकर बेंगलुरु तक जुड़े थे.

ब्यूटी पार्लर की आड़, जिस्मफरोशी का व्यापार...नशे की डोज, अश्लील वीडियो और फिर बड़े शहरों के रईसों तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई...
X

ब्यूटी पार्लर की आड़, जिस्मफरोशी का व्यापार...नशे की डोज, अश्लील वीडियो और फिर बड़े शहरों के रईसों तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई...

By Uma Verma

Bhopal Beauty Parlour Sex Racket :भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके बागसेवनिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यहाँ सागर रॉयल विला की सी-स्टार बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 301 में ब्यूटीशियन का काम करने वाली दो सगी बहनों ने मासूम लड़कियों के लिए नर्क का दरवाजा खोल रखा था. पुलिस ने अमरीन उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन और उनके पार्टनर चंदन यादव को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर धर्मांतरण, ड्रग्स और देह व्यापार का एक खतरनाक सिंडिकेट खड़ा कर लिया था.

झुग्गी से विला तक का सफर और हसीनाओं का जाल

कभी अब्बास नगर की तंग गलियों में रहने वाली इन दोनों बहनों के सपने बहुत बड़े थे. कम समय में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए इन्होंने अपराध का रास्ता चुना. ये दोनों बहनें ब्यूटीशियन बनकर बाहर से पढ़ने आई गरीब लड़कियों को अपना शिकार बनाती थीं. इनका मुख्य निशाना वो हिंदू लड़कियां होती थीं, जो बड़े शहर में काम की तलाश में भटक रही होती थीं.

ये बहनें लड़कियों को झांसा देकर अपने आलीशान फ्लैट पर बुलाती थीं. वहां पहले उन्हें शराब और एमडी जैसे महंगे ड्रग्स की लत लगाई जाती थी. जब लड़की पूरी तरह नशे की गिरफ्त में आ जाती, तब शुरू होता था दरिंदगी का असली खेल.

धर्मांतरण, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का सिंडिकेट

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अमरीन का बॉयफ्रेंड चंदन यादव भी इस काले धंधे में बराबर का साझीदार था. बताया जा रहा है कि चंदन ने कथित तौर पर इस्लाम कबूल कर लिया था और वह लड़कियों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था. अमरीन अपने भाई बिलाल और साथी यासिर के साथ मिलकर लड़कियों को नशीला पदार्थ पिलाती थी और फिर उनके साथ गैंगरेप किया जाता था.

इन दरिंदों ने लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बना रखे थे, जिसके दम पर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी जाती थी. इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के रईसजादों की पार्टियों में सप्लाई किया जाता था.

पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी

सागर रॉयल विला के निवासियों ने बताया कि यह परिवार बहुत ही प्राइवेट रहता था. घर में दो बच्चे भी थे, जिससे बाहर से देखने पर यह एक सामान्य परिवार जैसा लगता था. किसी को अंदाजा नहीं था कि इन सफेदपोश चेहरों के पीछे इतना बड़ा सेक्स रैकेट और धर्मांतरण का धंधा चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं, जिनमें कई लड़कियों की तस्वीरें और संदिग्ध चैट मिली हैं. डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.

ऐसा एक मामला झारखंड से आया था

झारखंड के सरायकेला जिले का वो खूबसूरत यूनिसेक्स एंड स्पा कहने को तो पार्लर का काम करता था, लेकिन हकीकत में उसकी दीवारों के पीछे जिस्मफरोशी का गंदा धंधा फल-फूल रहा था. पिछले साल होली के ठीक पहले जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यहाँ रेड की थी, तब इस पॉश इलाके में हड़कंप मच गया था. पार्लर के भीतर बने केबिनों में ब्यूटीशियन के नाम पर बाहर से बुलाई गई लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था, जिसका खुलासा पुलिस ने किया था.

उस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था और मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था. जांच में यह बात सामने आई थी कि पार्लर का मालिक मासूम लड़कियों को ज्यादा पैसों का लालच देकर इस दलदल में धकेलता था. हालांकि, पुलिस के पहुँचते ही मुख्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गया था, लेकिन उस दिन पकड़े गए लोगो और मोबाइल चैट्स ने यह साफ कर दिया था कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में यह स्पा सेंटर दरअसल हवस का अड्डा बन चुका था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story