Begin typing your search above and press return to search.

Bhopal Crime News: भोपाल में शर्मसार करने वाली घटना, ससुर ने बहु के साथ मनाई सुहागरात, सास ने दी धमकी

Bhopal Crime News: भोपाल से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।

Bhopal Crime News: भोपाल में शर्मसार करने वाली घटना, ससुर ने बहु के साथ मनाई सुहागरात, सास ने दी धमकी
X
By Ragib Asim

Bhopal Crime News: भोपाल से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया। उसके ससुर की उस पर पहले से ही बुरी नजर थी। पति के जाते ही ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बहू ने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने मदद करने की बजाय उसे ही धमकाया। सास ने कहा कि घर में रहना है तो सबको खुश रखना होगा। सास के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर विवाहिता सदमे में आ गई।

इसके बाद वह अपने मायके चली गई। उसने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बताई। फिर थाने जाकर ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 24 साल है। कुछ समय पहले उसकी शादी कोलार में रहने वाले दिनेश से हुई थी। दिनेश विदेश में काम करता है।

शादी के बाद वह वापस विदेश चला गया। विवाहिता ने बताया कि उसके ससुर सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शादी के बाद से ही उसकी उस पर बुरी नजर थी। पहले तो उसने ससुर की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन एक दिन जब वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई तो उसके ससुर उसके बिस्तर पर आकर बैठ गए। फिर वह उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। जब उसने अपने ससुर का विरोध किया तो उसने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया।

बहू ने बताया कि अगले ही दिन उसने सारी कहानी अपनी सास को बता दी। उल्टे उसकी सास ने उसे धमकाया। उसने कहा कि इस घर में रहना है तो सबको खुश रखो। अगर इस बारे में किसी को बताने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। सास की बात सुनकर विवाहिता घबरा गई। फिर किसी बहाने से वह ससुराल से निकली और सीधे मायके चली गयी। उसने रोते हुए पूरी घटना अपने परिवार को बताई।

पुलिसवाले भी रह गए हैरान

वह अपने परिवार के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां उसकी बातें सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मामला कोलार थाना क्षेत्र का था। इसलिए पुलिस ने इसे वहां ट्रांसफर कर दिया। अब कोलार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो महिला के ससुर और सास के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story