Begin typing your search above and press return to search.

Betul Crime News: पत्नी की इस हरकत से पति इतना नाराज हुआ कि ब्लेड से काट लिया गला, जानिए पूरा मामला?

Betul Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में पति-पत्नी (husband wife) के बीच गुटखा (Gutkha) खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया.

Betul Crime News: पत्नी की इस हरकत से पति इतना नाराज हुआ कि ब्लेड से काट लिया गला, जानिए पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

Betul Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में पति-पत्नी (husband wife) के बीच गुटखा (Gutkha) खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया. पुलिस ने घायल अवस्था में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गौठाना इलाके में रविवार की रात हुई. पत्नी से नाराज पति ने शराब के नशे में अपने ही हाथ से अपना गला काट लिया. बताया जा रहा है कि पत्नी ने पड़ोसी महिला से गुटखा मांगकर खा लिया था जो उसे नागवार गुजरा और उसने घटना को अंजाम दिया.

कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार का कहना है कि डायल 100 से उन्हें जानकारी मिली थी कि मनोज पिता शिवराम राठौर निवासी झल्लार हाल मुकाम गऊठाना में अपनी पत्नी पूजा के साथ 3 वर्षों से रह रहा है और मजदूरी कर अपना घर चलाता है. दोनों का प्रेम विवाह हुआ था लेकिन दोनों के बीच विवाद रहता था.

पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि उसने गुटखा खाया था. तो पति ने पूछा क्यों खाया तो मैंने जवाब दिया कि दीदी ने लाकर दिया था. इस बात पर वो नाराज हो गए फिर वो शराब पीने चले गए. घर वापस आए और उन्होंने दो थप्पड़ मार दिए. इसके बाद मैं घर से बाहर निकल गई और उन्होंने घर के दरवाजे बंद कर लिया. फिर गले पर ब्लेड मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story