Begin typing your search above and press return to search.

Aziz Qureshi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन

Aziz Qureshi Death: पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। कुरैशी लंबे समय से बीमार थे। कुरैशी पहले दिल्ली में भर्ती थे।

Aziz Qureshi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन
X
By Ragib Asim

Aziz Qureshi Death: पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। कुरैशी लंबे समय से बीमार थे। कुरैशी पहले दिल्ली में भर्ती थे। कुछ दिन पहले वह मध्य प्रदेश के भोपाल आ गए। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके भतीजे सुफियान अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह 11ः00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें भोपाल टॉकीज के पीछे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अजीज कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मिजोरम में राज्यपाल की कमान संभाली थी। कुरैशी पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गए थे और 1984 में सतना से लोकसभा सदस्य बने। क़ुरैशी अविवाहित थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे कुरैशी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1941 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा आगरा और भोपाल से ग्रहण की। वह पार्टी नेतृत्व के सामने मुखरता से अपनी आवाज उठाते थे। 24 जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में कुरैशी को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया था। वह भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के संस्थापक सदस्य भी रहे थे। बीमार होने के बाद भी कुरैशी काफी सक्रिय थे। वह मुस्लिम नेताओं का बड़ा चेहरा माने जाते थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story