Begin typing your search above and press return to search.

MP News: ताश के पत्तों की तरह ढहा 4 मंजिला होटल, मलबे में दबने से 3 की दर्दनाक मौत, 20 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव

मध्यप्रदेश के एक जिले से बड़ी घटना की खबर आ रही है। वहां पर एक हौटल के ढह जाने से चार की जान चली गई है। शनिवार देर शाम हुई इस घटना के बाद दूसरे दिन 20 घंटे बचाव व राहत कार्य चलाया गया, इसके बाद इन मौतों की पुष्टि हुई है।

MP News: ताश के पत्तों की तरह ढहा 4 मंजिला होटल, मलबे में दबने से 3 की दर्दनाक मौत, 20 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव
X
By Ragib Asim

अनूपपुर। जिले के कोतमा में बड़ा हादसा हो गया है। वहां बस स्टैंउ का एक चार मंजिला होटल एकाएक ही भरभरा कर गिर गया। अग्रवाल होटल में हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक कर बचाव कार्य चलाया। घटना में अब तक एक महिला और दो पुरुष की मौत की सूचना है। जबकि पांच गंभीर जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, मगर प्रारंभिक तौर पर इमारत या नींव के कमजोर होने को माना जा रहा है। इसके साथ ही कमजोर भवनों पर प्रशासन की निगरानी पर भी सवाल उठ खड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त होटल का भवन भरभरा कर गिरा, उस समय खुद होटल संचालक लल्लू लाल अग्रवाल भी वहां पर मौजूद थे। इमारत इतनी तेजी से गिरी कि किसी को वहां से भागने या संभल पाने का मौका ही ंनहीं मिला। इसके कारण कई लोग मलबे में दब गए और हादसे के तत्काल किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मलबे में कौन लोग दब गए हैं। चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग बचाव के लिए आए, मगर राहत कार्य प्रशासन की टीम के आने के बाद ही शुरू हो सका था।

बगल में खोदाई

घटना को अग्रवाल होटल के बगल में हो रही खोदाई से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। वहां पर राजीव गर्ग ने इमारत खड़ी करने के लिए काफी गहरी खोदाई करवाई है। खोदाई के साथ बाजू की इमारत की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। माना जा रहा है कि बगल की खोदाई से भवन की नींव कमजोर हो गई और इमारत का वजन नींव सह नहीं सकी। इसके आधार पर फिलहाल पुलिस ने होटल मालिक लल्लू लाल अग्रवाल और निर्माण का काम करा रहे राजीव गर्ग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

आला अफसर पहुंचे

घटना की सूचना पाकर जिले के कलेक्टर, एसपी सहित सभी आला अफसर तत्काल पहुंच गए थे। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि होटल के बगल में राजीव गर्ग द्वारा भवन निर्माण के लिए गहरी खुदाई कराई जा रही थी। आरोप है कि खुदाई के कारण होटल की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने होटल मालिक लल्लू लाल अग्रवाल एवं निर्माण कार्य करा रहे राजीव गर्ग के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कोल माइंस का भी बचाव दल पहुंचा

घटना की गंभीरता को देखते हए प्रशासन के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, जमुना कोतमा और जेएमएस कोल माइंस की भी बचाव टीम पहुंच गई थी। इन सभी दलों ने मिल कर करीब 20 घंटे राहत कार्य चलाया, जिसमें मलबे के नीचे से आठ लोगां को बाहर निकाल गया है। दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अब तक हनुमान दीन यादव 55 वर्ष, निवासी लोढी, राम पाल यादव 50 वर्ष, दोनों आपस में जीजा-साले, राधाबाई 42 वर्ष निवासी फुनगा की मौत की सूचना है। जबकि घटना में घायलों में किराना व्यापारी राकेश गर्ग, तुलसी भैना, तुलसी महरा और रामकिशोर प्रजापति के नाम शामिल हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story