Begin typing your search above and press return to search.

Alirajpur Poison Case: सगी मां ने ही पिला दी जहरीली चाय, 3 बच्चों ने तोड़ा दम, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन

Alirajpur Poison Case : आलीराजपुर जिले के अडवाड़ा गांव में एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को जहर वाली चाय पिलाकर खुद भी जान देने की कोशिश की. इस खौफनाक वारदात में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. पुलिस जाँच में जुट गई हैं.

Alirajpur Poison Case: सगी मां ने ही पिला दी जहरीली चाय, 3 बच्चों ने तोड़ा दम, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन
X

Alirajpur Poison Case: सगी मां ने ही पिला दी जहरीली चाय, 3 बच्चों ने तोड़ा दम, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन

By Uma Verma

Alirajpur Poison Case : आलीराजपुर : मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से दिल दहला दहला देने वाली खबर सामने आई हैं. एक मां, जिसे बच्चों का रक्षक माना जाता है, उसी ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को मौत की नींद सुला दिया. मामला जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अडवाड़ा का है, जहां शुक्रवार की शाम एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया और फिर खुद भी जहरीली चाय पी लिया. तीनों बच्चों की जान चली गई, जबकि मां की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

कैसे हुई यह दर्दनाक घटना

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय नूरीबाई अपने बच्चों के साथ घर पर थी. शाम के वक्त उसने चाय बनाई, लेकिन उस चाय में मौत का सामान यानी कीटनाशक मिला दिया. उसने अपनी 7 साल की बेटी सावित्री, 5 साल का कार्तिका और सबसे छोटी 3 साल की दिव्या को जहरीला चाय पीला दिया. बच्चों को पिलाने के बाद नूरीबाई ने खुद भी जहर पी लिया.

कुछ ही देर बाद जब चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और वो तड़पने लगे, तब परिजनों को इस बात का पता चला. आनन-फानन में सबको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन 7 साल की मासूम सावित्री ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया.अस्पताल में डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद बाकी दो बच्चों और नूरीबाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दाहोद रेफर कर दिया. बदकिस्मती से दाहोद ले जाते वक्त रास्ते में ही 5 साल के कार्तिका और 3 साल की दिव्या की भी मौत हो गई.

मजदूरी करने गुजरात गया है पति

नूरीबाई का पति मुकेश घर पर नही हैं. वह करीब महीनेभर पहले मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ था, जहां वह खेती का काम करता हैं. मुकेश और नूरीबाई की शादी साल 2016 में हुई थी और सब कुछ ठीक चल रहा था. घर के मुखिया के बाहर होने के दौरान नूरीबाई ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी भी एक पहेली बना हुआ है.

पुलिस की जांच

घटना की खबर मिलते ही आलीराजपुर एसपी रघुवंश सिंह आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के साथ अडवाड़ा गांव पहुंचे. पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों से लंबी पूछताछ की. पुलिस अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पति-पत्नी के बीच कोई विवाद था, क्या घर में गरीबी की वजह से तनाव था या फिर इसके पीछे कोई और पारिवारिक वजह है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. और गांव में इस वक्त मातम पसरा हुआ है.

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

मां द्वारा बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाने के मामले पहले भी सामने आए हैं, हाल ही में 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. जहा मोहददीनपुर निवासी मनिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया था. जिसमें इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई थी. मृतिका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति नीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. परिजनों का आरोप था कि मनिता को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story