Begin typing your search above and press return to search.

MP Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मौसम के बदलाव के साथ ही आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, रतलाम-धार समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
X
By Chitrsen Sahu

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम के बदलाव के साथ ही आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, रतलाम-धार समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

8 जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार को जिन 8 जिलों में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

दिन के तापमान में गिरावट

इधर आंधी और बारिश के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। सोमवार को भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 38.7 डिग्री, उज्जैन में 36 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रीवा, खजुराहो और सीधी में ही पारा 40 डिग्री के पार रहा। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.8 डिग्री रहा।

प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से प्रदेश में कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी, 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

अभी एक ही जगह पर ठहरा मानसून

वहीं प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story