Begin typing your search above and press return to search.

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी, तेज आंधी के साथ होगी बारिश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पूरे प्रदेश में कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं तेज आंधी-बारिश होगी।

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी, तेज आंधी के साथ होगी बारिश
X
By Chitrsen Sahu

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिले इन दिनों बारिश से भीग रहे हैं। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। 17 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पूरे प्रदेश में कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं तेज आंधी-बारिश होगी।

26 अप्रैल से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर

बता दें कि प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 3 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 39 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है या आंधी चल रही है।

इस वजह से बदला मौसम

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 7 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में आंधी-बारिश के सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है।

50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चल सकती है आंधी

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा में तेज आंधी चलने का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story