
रायपुर 14 अप्रैल 2021. कैसा रहेगा आज का दिन आज के दैनिक राशिफल 14 अप्रैलचक्र में ग्रहों की स्थिति पर कुल निर्णय के अनुसार (आज का दिन राशिफल) आपकी दैनिक राशिफल क्या कहती है। आज क्या है, दैनिक राशिफल आपके साथ है…
मेष राशि
आज आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। जो लाभकारी सिद्ध होगी। पैसा उधार देने से बचें। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने मन में आ सकते हैं।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। संतान की उन्नति देखकर भी मन आनंदित होगा और परिवार का वातावरण भी शांतिमय रहेगा। व्यापारियों को आज समय का लाभ उठाना होगा और नए ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके कागजी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें, तभी आगे बढ़ें। व्यवस्था के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ भविष्य को मजबूत बनाने के लिए भी आप कार्य करेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में काम करने वाले सहयोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा, नहीं तो आपको काम में परेशानी आ सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में यश-कीर्ति मिलेगी। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन व्यय में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि
लोगों के लिए आज का दिन खुशिया से भरा रहेगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बढ़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें आज नयी अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाए आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसीथी आपकी बनाई हुई डिश की तारिफ करेंगें। सेहत के लिहाज से आप स्वस्थ रहेंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपकी सोच सकरात्मक रहेगी। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा और सीनियर डॉक्टर्स का स्पोर्ट मिलेगा। जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ हो सकता है। लवमेट आज आपनी पूरी लडाई खत्म करके नयी शुरूआत करेंगें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। मां ब्रहमचारिणी की कपूर से आरती करें, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। करोबार में लम्बे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। बोरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछा अच्छा सिख सकते है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आयेंग। इस राशि वाले लोगों को शारीरिक कमजोरी हो सकती है तबियत पे ध्यान दे और बहार के खाने से बचे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लम्बें समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। इस राशि के जो व्यक्ति कपडे का बिज़नेस करते है, उन्हे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। आपका समाज में सम्मान बढेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते है, उन्हें अच्छी डिल मिलेगी। नौकरीपेशा लोगो को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चो कि खिलखिलाहट से घर का महोल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने से आपको राहत महसूस होगी। आज किसी रिलेटिव से फोन पर बात होगी, जिनसे कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धनु राशि
लोगों का दिन समान्य रहने वाला है, आज आपके घर के का समय से पूरो हो जायेंगें। आप सोशल मिडिया के सहारे आप समाजिक कार्यों में मदद करेंगे। इस राशि के नौकरीपैशा लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आज आपके बच्चें आपसे शाम को कहीं घुमने जाने की जिद कर सकते है। कारोबार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। मां दुर्गा को फल अर्पित करें, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
लोगों आज आपका दिन उत्साह भरा रहने वाला है। आज किसी रूके हुए काम को पूरा करनें में रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक। इस राशि के जो लोग फोटोग्राफ़र है, आज आपको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा। देवी माँ को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जायेगा। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पढ़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल जायेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
मीन राशि
लोगों का चेहरा आज पूरा दिन मुस्कान से खिले रहेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। इस राशि वाले जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखना को मिल सकता है,ध्यान लगाकर पढाई करें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वाले लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा। महिलाए आज आप आपने चेहरे का ज्यादा ख्याल रखने में बिजी रहेंगे। दुर्गा वीसा यंत्र धारण करें, सभी कार्य सफल होंगे।
