Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी युगल की हत्या: खेत में पैरा से ढकी मिली लड़की और युवक की निर्वस्त्र लाश.. दोहरे हत्याकांड की जाँच में जुटी पुलिस

प्रेमी युगल की हत्या: खेत में पैरा से ढकी मिली लड़की और युवक की निर्वस्त्र लाश.. दोहरे हत्याकांड की जाँच में जुटी पुलिस
X
By NPG News

अंबिकापुर,26 फ़रवरी 2021। संभाग मुख्यालय से क़रीब पैंतीस किलोमीटर दूर बतौली थाना क्षेत्र के सुवारपारा में दोहरा हत्याकांड हुआ है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। युवक और किशोरी का निर्वस्त्र शव एक खेत के पुआल में ढका हुआ था, बदबू आने पर जब पुआल को हटाया गया तो शव बरामद हुआ है। दोनों ही शव के सर गंभीर रुप से चोटिल हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक मैनपाट क्षेत्र का निवासी है जो कि सुआरपारा में ही रहता था, जबकि किशोरी सुआरपारा क्षेत्र की ही बताई गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाक़े में कोई समारोह था जहां युवक और किशोरी अंतिम बार देखे गए थे।
पुलिस टीम मौक़े पर है, नृशंस हत्या के पीछे कारण और कातिल की तलाश के लिए एफएसएल टीम और पुलिस डॉग को मौक़े पर बुलाया जा रहा है।

Next Story