Begin typing your search above and press return to search.

गर्लफ्रेंड के साथ प्रेमी ने ट्रेन के आगे लगायी छलांग….. प्रेमिका की मौके पर मौत, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ

गर्लफ्रेंड के साथ प्रेमी ने ट्रेन के आगे लगायी छलांग….. प्रेमिका की मौके पर मौत, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ
X
By NPG News

भिलाई 9 अगस्त 2020। भिलाई में एक रोंगटे खड़े कर दने वाली घटना सामने आयी है। ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। इस घटना में गर्लफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि लड़के को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्वायफ्रेंड का नाम रितिक पाल है। घटना आज सुबह की बतायी जा रही है। रितिक पाल देवभोग में ड्राइवर का काम करता है, जबकि लड़की पढ़ाई करती है। जानकारी के मुताबिक दोनो उरला क्षेत्र में एक ही इलाके में रहते थे। दोनों के बीच वहीं प्रेम संबंध बन गया। दोनों के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

लिहाजा लड़की शनिवार रात को अचानक अपने घर से गायब हो गयी, वहीं लड़का भी अपने घर में शनिवार की रात नहीं था। आज सुबह दोनों रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि लड़का की सिर्फ सांसे चल रही थी। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं युवक रितिक पाल को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना चरोदा के डी केबिन के पास की है। भिलाई3 जीआरपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जायेगी। युवक के सर पर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी है, वहीं ल़डकी का शव क्षत विक्षत हो गया है ।

Next Story