Begin typing your search above and press return to search.

लव..सेक्स और बेवफाई : हेड कांस्टेबल ने पहले विधवा से इश्क लडाया….शादी की, सैर सपाटा किया और फिर 55 लाख हड़प कर रिश्ता तोड़ लिया……डीजीपी तक पहुंचेगी शिकायत

लव..सेक्स और बेवफाई : हेड कांस्टेबल ने पहले विधवा से इश्क लडाया….शादी की, सैर सपाटा किया और फिर 55 लाख हड़प कर रिश्ता तोड़ लिया……डीजीपी तक पहुंचेगी शिकायत
X
By NPG News

बिलासपुर 6 सितंबर 2020। बिलासपुर में लव…सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। हेड कांस्टेबल ने पहले तो एक विधवा महिला से इश्क लड़ाया..फिर शादी की और बाद में लाखों रुपये हड़प कर रिश्ता तोड़ दिया। अब इस मामले में हेड कास्टेबल के खिलाफ महिला ने लिखित शिकायत की है। हेड कांस्टेबल पहले से शादी शुदा है, लेकिन उसने विधवा के आशिकी के दौरान ये तमाम बातें छुपायी।

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ उसने पहले भी पुलिस में शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी, अब ये मामला डीजीपी के पास पहुंचा है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत के बाद संजय कुमार नाम के हेड कांस्टेबल से उसका परिचय काफी दिन पहले हुआ था। एक दिन उसने कहा कि वो पत्नी से तलाक ले चुका है और उसके साथ अब वो शादी करना चाहता है।

महिला भी प्यार और फिर शादी के झांसे में आ गयी। इस दौरान संजय ने कई दफा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये, बाद में महामाया मंदिर में एक दिन उससे शादी कर ली। आरोपी संजय बिलासपुर के हिर्री थाना में पदस्थ है। शादी के बाद वो महिला को लेकर कई दफा छुट्टी मनाने गोवा और मुंबई भी लया। इस दौरान महिला के 50 लाख रुपये भी कांस्टेबल ने हड़प लिये। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी संजय उसे कई दफा मारने की धमकी भी दे चुका है।

Next Story