Begin typing your search above and press return to search.

बजट में देखिये बड़े ऐलान – उच्च शिक्षा के लिए बनाया जायेगा एजुकेशन कमीशन…. 100 सैनिक स्कूल और आदिवासी इलाकों के लिए नये स्कूलों का ऐलान… देखिये बजट की बड़ी बातें

बजट में देखिये बड़े ऐलान – उच्च शिक्षा के लिए बनाया जायेगा एजुकेशन कमीशन…. 100 सैनिक स्कूल और आदिवासी इलाकों के लिए नये स्कूलों का ऐलान… देखिये बजट की बड़ी बातें
X
By NPG News

नयी दिल्ली 1 फरवरी 2021। कोरोना की वजह से आयी वित्तीय संकट के बीच बैकिंग सेक्टर को आज आम बजट में संजीवनी दी गयी है। सरकारी बैंकों को 22 हजार करोड़ की मदद का प्रावधान किया गया है। बीमा क्षेत्र में भी 74 फीसदी FDI का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि बीमा सेक्टर में पूरी तरह से क्षेत्राधिकार भारतीयों का ही होगा।

बजट की मुख्य बातें …

डिजीटल पैमेंट के लिए 1500 करोड़

अगली जनगणना डिजीटल पद्धति से होगी। जऩगणना के लिए 3760 करोड़ रुपये

हर कर्मचारी को न्यूनमत मजदूरी दी जायेगी।

100 नये सैनिक स्कूल खोले जायेंगे।

उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन कमीशन बनाया जायेगा।

आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोले जायेंगे।

लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोले जायेंगे।

अगले साल कई PSU में विनिवेश किया जायेगा।

बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी FDI का प्रावधान किया गया है।

सरकारी बैंकों को 22 हजार करोड़ की मदद दी जायेगी।

विनिवेश कानून में संशोधन किया जायेगा।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं को कम किया जायेगा।

समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी रहेगी।

किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा राशि देने की कोशिश गयी है

किसानों को 75 हजार करोड़ से ज्यादा दी गयी।

वित्तीय वर्ष 2020 में गेंहू उत्पादक किसानों को 62802 करोड़

वित्तीय वर्ष 2021 में गेंहू उत्तपादक किसानों के लिए 75 हजार 60 करोड़

20-21 में धान उत्पादक किसानों को 1 लाख करोड़ दिये गये]

E-NAM के लिए 1000 मंडिया खोली जायेगी। मंडियों को इंटरनेट से जोड़ा जायेगा।

एक देश एक राशन कार्ड योजना देश के 32 रा्जयों में शुरू किया जायेगा।

स्वच्छ हवा के सरकार मिलियन-प्लस आबादी वाले 42 शहरी केंद्रों पर 2,217 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया

देश में गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या दोगुनी हुई है। किसानों के लिए बजट में बड़ा एलान। लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास। किसानों को 75 हजार करोड़ से ज्यादा दिए। किसानों की आया दोगुना करने का लक्ष्य। यूपीए सरकार से करीब तीन गुना राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई। मोदी सरकार की ओर से हर सेक्टर में किसानों को मदद। दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई।

Next Story