Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा की 21 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर
Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी के बीच इस बार वर्चस्व की लड़ाई है...

Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी के बीच इस बार वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, बीजेडी प्रमुख ताकत के रूप में उभरी, जिसने ओडिशा की 21 सीटों में से 12 सीटें जीती थी। वहीं बीजेपी ने 8 सीटें हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में सफल थी। यह 2014 के चुनावों से एक महत्वपूर्ण बदलाव था, जहां बीजेडी ने 20 सीटें जीती थीं, और बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली थी। इस बार टक्कर काटे की है...नीचे देखें 4 जून को देखें Orissa लोकसभा परिणाम लाइव
Live Updates
- 4 Jun 2024 10:21 AM IST
ओडिशा के नबरंगपुर से कांग्रेस के भुजबल मांझी आगे, दूसरे स्थान पर बीजेपी के बलभद्र मांझी हैं।
- 4 Jun 2024 9:54 AM IST
ओडिशा की कोरापुट सीट से कांग्रेस के सप्तगिरी शंकर उकाला आगे, दूसरे नंबर पर बीजेडी की कौशल्या हिकाला हैं।
- 4 Jun 2024 9:51 AM IST
ओडिशा में भाजपा 7 सीटों पर आगे, बीजद 2 सीट पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
- 4 Jun 2024 8:26 AM IST
ओडिशा के रुझान आने शुरू हो गए है, पुरी से संबित पात्रा पीछे चल रहे है...
- 3 Jun 2024 6:28 PM IST
ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरण में आयोजित किया गया। पहला चरण में 75.68 प्रतिशत मतदान, दूसरा चरण 73.51 प्रतिशत और तीसरा चरण 74.44 प्रतिशत हुआ।
- 3 Jun 2024 6:23 PM IST
ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को हुई थी। दूसरे चरण की वोटिंग 20 मई और तीसरे दौर की वोटिंग 25 मई को हुई थी।
