Begin typing your search above and press return to search.

Member of Parliament from Chhattisgarh: ये हैं छत्‍तीसगढ़ के नवनिर्वाचित 11 सांसद: एक क्लिक में जानिए चुनाव परिणाम से लेकर राजनीतिक और जीवन परिचय...

Member of Parliament from Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से इस बार (लोकसभा चुनाव 2024) 10 सीट बीजेपी के खाते में गई है। वहीं, कांग्रेस अपनी कोरबा सीट बचाने में सफल रही है। प्रदेश के 11 में से 3 दूसरी बार सांसद चुने गए हैं, बाकी 8 पहली बार लोकसभा जाएंगे।

Member of Parliament from Chhattisgarh: ये हैं छत्‍तीसगढ़ के नवनिर्वाचित 11 सांसद: एक क्लिक में जानिए चुनाव परिणाम से लेकर राजनीतिक  और जीवन परिचय...
X
By Sanjeet Kumar

Member of Parliament from Chhattisgarh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 में से लोकसभा की 4 सीट सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और बस्‍तर अनुसूचित जनजाति (एसटी) और एक जांजगीर-चांपा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। बाकी 6 सीटें सामान्‍य हैं। वर्ष 2000 में छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद से अब तक लोकसभा के लिए 5 चुनाव हो चुके हैं। 2019 के चुनाव को छोड़कर बाकी सभी चुनाव में बीजेपी 10 और कांग्रेस एक सीट जीती थी। इस बार भी यही परिणाम रहा है। 2019 में कांग्रेस बस्‍तर और कोरबा सीट जीती थी।

लोकसभा चुनाव 2024 में छत्‍तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटे बीजेपी जीतने में सफल रही है। छत्‍तीसगढ़ से सांसद चुने गए 11 में से 3 लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। इनमें दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और कोरबा से कांग्रेस की ज्‍योत्‍सना महंत शामिल हैं। बाकी पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इनमें चिंतामणी (सरगुजा) तोखन साहू (बिलासपुर) रुपकुमार चौधरी (महासमुंद) बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर) भोजराज नाग (कांकेर) पहले विधायक रह चुके हैं। छत्‍तीसगढ़ से चुने गए 11 सांसदों के विषय में हम यहां विस्‍तार से बताने जा रहे हैं।

Live Updates

  • कांकेर लोकसभा सीट- सांसद भोजराम नाग
    5 Jun 2024 6:56 AM GMT

    कांकेर लोकसभा सीट- सांसद भोजराम नाग

    कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग सांसद चुने गए हैं। नाग ने कांग्रेस प्रत्‍याशी बीरेश ठाकुर को 597624 वोट से मात दी है। नाग इससे पहले विधायक रह चुके हैं। पहली बार उन्‍होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस के प्रत्‍याशी रहे ठाकुर 2019 में भी इसी संसदीय क्षेत्र से प्रत्‍याशी थे, लेकिन उस बार भी उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी नाग ने कुल 597624 वोट हासिल किया। ठाकुर को 595740 वोट मिले हैं।  

    भोजराज नाग का जन्म 7 अप्रैल 1972 को ग्राम हिमोड़ा जिला कांकेर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मीनाथ नाग है। भोजराज नाग नवीं कक्षा तक पढ़े हैं। उनका व्यवसाय कृषि है। भोजराज नाथ का विवाह 4 जून 1990 को साधना नाग के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। नाग के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

  • जानिए..कांकेर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं
    5 Jun 2024 6:50 AM GMT

    जानिए..कांकेर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं

    कांकेर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटें शामिल हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 8 में से 5 सीट कांग्रेस और बाकी 3 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।  


  • जानिए...छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा सीटों का नाम और आरक्षण
    5 Jun 2024 6:44 AM GMT

    जानिए...छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा सीटों का नाम और आरक्षण

    1. सरगुजा (अ.ज.जा.)

    2. रायग़ढ़ (अ.ज.जा.)

    3. जान्जगीर चांपा (अ.जा.)

    4. कोरबा (सामान्य)

    5. बिलासपुर (सामान्य)

    6. राजनांदगांव (सामान्य)

    7. दुर्ग (सामान्य)

    8. रायपुर (सामान्य)

    9. महासमुंद (सामान्य)

    10. बस्तर (अ.ज.जा.)

    11. कांकेर (अ.ज.जा.)

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story