Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Lok Sabha elections 2024: महासमुंद लोकसभा चुनाव 2024: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम

Mahasamund Lok Sabha elections 2024: छत्‍तीसगढ़ का महासमुंद लोकसभा सीट की सीमाएं पड़ोसी राज्‍य ओडिशा से लगती हैं। इस क्षेत्र की बड़ी आबादी कृषि से जुड़ी हुई है। महासमुंद और धमतरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर खेती होती है। महासमुंद पहले रायपुर जिला का हिस्‍सा था। 1998 में यह अलग जिला बना। इसे दक्षिण कोशल की राजधानी भी कहा जाता है। सिरपुर भी इसी जिला में शामिल है।

Mahasamund Lok Sabha elections 2024: महासमुंद लोकसभा चुनाव 2024: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम
X
By Sanjeet Kumar

Mahasamund Lok Sabha elections 2024: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

महासमुंद लोकसभा सीट छत्‍तीसगढ़ की उन सीटों में शामिल है जो 1951 में अस्तित्‍व में आई। यशोदास डागा यहां के पहले सांसद चुने गए। यह सीट लंबे समय तक शुक्‍ल परिवार का गढ़ बना रहा। पहले विद्याचरण शुक्‍ल फिर उनके बड़े भाई श्‍याम चरण शुक्‍ल इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य निर्माण के बाद 2004 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री रहे अजीत जोगी को अपना प्रत्‍याशी बनाया था। इसी चुनाव के दौरान जोगी के साथ वह बड़ा हादसा हुआ जिसकी वजह से वे जीवन में कभी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाए।

छत्‍तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाने वाली राजिम इसी संसदीय क्षेत्र का हिस्‍सा है। महासमुंद सामान्‍य सीट है। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल आठ सीटें शामिल हैं। सराईपाली (एससी) और बिन्द्रानवागढ (एसटी) आरक्षित सीट है। बाकी बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी सामान्‍य सीटें हैं।

महासमुंद संसदीय क्षेत्र का मैप

महासमुंद संसदीय क्षेत्र में वोटर (2024)

कुल वोटर

1753230

पुरुष वोटर

863145

महिला वोटर

890052

तृतीय लिंग

33

महासमुंद संसदीय क्षेत्र के अब तक के सांसद

वर्षसांसदपार्टी

1952

श्योदास डागा

कांग्रेस

1962

विद्या चरण शुक्ला

कांग्रेस

1967

वी. शुक्ला

कांग्रेस

1971

कृष्णा अग्रवाल

कांग्रेस

1977

बृजलाल वर्मा

बीएलडी

1980

विद्या चरण शुक्ला

कांग्रेस (आई)

1984

विद्याचरण शुक्ल

कांग्रेस

1989

विद्याचरण शुक्ल

कांग्रेस

1991

पवन दीवान

कांग्रेस

1996

पवन दीवान

कांग्रेस

1998

चन्द्रशेखर साहू (चंपू)

भाजपा

1999

श्यामा चरण शुक्ला

कांग्रेस

2004

अजीत जोगी

कांग्रेस

2009

चंदूलाल साहू (चंदू भैया)

भाजपा

2014

चंदू लाल साहू

भाजपा

2019

चुन्नी लाल साहू

भाजपा


Live Updates

  • 4 April 2024 8:55 AM GMT

    महासमुंद संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों का परिणाम (2023)

    विधानसभा सीट    विजयी पार्टी    बीजेपी        कांग्रेस        अंतर 

    सराईपाली             INC             58615     100503         41888

    बसना                   BJP             108871   72078           36793

    खल्लारी                INC             66933     104052          37119

    महासमुंद              BJP             84594     68442             16152

    राजिम                  BJP             96423     84512             11911

    बिन्द्रानवागढ          INC             91823     92639              816

    कुरूद                  BJP             94712     86622             8090

    धमतरी                  INC             85938     88544             2606

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story