Begin typing your search above and press return to search.

Kanker Lok Sabha elections 2024: कांकेर लोकसभा चुनाव 2024: कांकेर लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम

Kanker Lok Sabha elections 2024: छत्‍तीसगढ़ का कांकेर संसदीय सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। नक्‍सल प्रभावित होने की वजह से यह सीट संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटें आती हैं। इनमें अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, सिहावा, संजारी बालोद, डौण्डीलोहारा और गुण्डरदेही शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के मोहन मंडावी ने चुनाव जीता था।

Kanker Lok Sabha elections 2024: कांकेर लोकसभा चुनाव 2024: कांकेर लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम
X
By Sanjeet Kumar

Kanker Lok Sabha elections 2024: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

कांकेर संसदीय सीट के लिए पहली बार 1967 चुनाव हुआ। इस चुनाव में भारतीय जन संघ के प्रत्‍याशी त्रिलोकशाह लाल प्रियेन्द्र शाह यहां से सांसद चुने गए। इस सीट पर प्रत्‍याशियों के लगातार जीत का इतिहास रहा है। इस सीट से अब तक सबसे ज्‍यादा 4 बार बीजेपी के सोन पोटाई चुनाव जीते हैं। इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है।

कांकेर संसदीय क्षेत्र

कांकेर सीट का चुनावी इतिहास

वर्ष

विजेता

पार्टी

1967

टी.एल.पी. शाह

बीजेएस

1971

अरविंद विश्रामसिंह

कांग्रेस

1977

अघनसिंह

बीएलडी

1980

अरविंद नेताम

कांग्रेस (आई)

1984

अरविंद नेताम

कांग्रेस

1989

अरविंद नेताम

कांग्रेस

1991

अरविंद नेताम

कांग्रेस

1996

छबीला नेताम

कांग्रेस

1998

सोहन पोटाई

भाजपा

1999

सोहन पोटाई

भाजपा

2004

सोहन पोटाई

भाजपा

2009

सोहन पोटाई

भाजपा

कांकेर में वोटरों की संख्‍या (2024)

कुल वोटर

1650692

पुरुष वोटर

807549

महिला वोटर

843124

तृतीय लिंग

19


Live Updates

  • 3 April 2024 12:45 PM GMT

    कांकेर संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम 2023

    विधानसभा     विजय पार्टी    भाजपा     कांग्रेस     वोटों का अंतर

    अंतागढ             BJP     59547     35837     23710

    भानुप्रतापपुर     INC     52999     83931     30932

    कांकेर             BJP     67980     67964     16

    केशकाल         BJP     77438     71878     5560

    सिहावा             INC     71725     84891     13166

    संजारी बालोद   INC     67603     84649     17046

    डौण्डीलोहारा     INC     67183     102762     35579

    गुण्डरदेही         INC     88328     103191     14863

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story