Lockdown: 30 अप्रैल तक पूरे महाराष्ट्र में लाॅकडाउन…मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कुछ देर में सोशल मीडिया के जरिये राज्य के नाम देंगे संदेश, संजय राउत ने कोरोना के लिए दूसरे राज्यों को ठहराया जिम्मेदार

NPG.NEWS
मुंबई, 13 अप्रैल 2021। कोरोना बढ़ते संक्रमण को देखते महाराष्ट्र में कंप्लीट लाॅकडाउन लगने जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के लोगों से बात करेंगे। पुख्ता संकेत हैं, इस दरम्यान वे लाॅकडाउन का ऐलान कर देंगे।
पता चला है, लाॅकडाउन में जरूरी सेवाओं और ट्रांसपोर्ट को छोड़ बाकी सब बंद रहेगा। ट्रांसपोर्टिंग खोलने का फैसला इसलिए किया गया है कि पिछले बार लाॅकडाउन में ट्रांसपोर्ट सुविधाएं बंद हो जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
ज्ञातव्य है, महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बद से बदतर स्थिति में पहुंच रहे हैं। ऊपर से बेड, ऑक्सिजन, दवाइयां और इंजेक्शन की किल्लत से मुंबई समेत कई शहर प्रभावित हो रहे हैं। सरकार ने पूरे लॉकडाउन के संकेत दे दिए हैं जिस पर आज शाम तक फैसला हो जाएगा। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के लिए दूसरे राज्यों को कोसा है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में इसलिए कोरोना बढ़ रहा है क्योंकि और राज्यों से लोग यहां आते हैं और वहां नियंत्रण नहीं है।
महाराष्ट्र में फुल लॉकडाउन के साफ संकेत मिल रहे हैं। मुंबई के गार्डियन मिनिस्टर असलम शेख ने कहा है कि कुछ ही घंटों में मुंबई और महाराष्ट्र में प्रतिबंध और कड़े किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाम तक लॉकडाउन पर फैसला भी हो जाएगा।