Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन: इस राज्य ने भी लगाया 15 दिनों का लॉकडाउन… मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

लॉकडाउन: इस राज्य ने भी लगाया 15 दिनों का लॉकडाउन… मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
X
By NPG News

पटना 4 मई 2021. कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार बिहार में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर यह एलान करते हुए लिखा है कि बिहार में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. लॉकडाउन की अधिसूचना शाम तक जारी हो सकती है.

नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है.नीतीश कुमार

Next Story