Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन आदेश : एक और जिले में लॉकडाउन का आदेश किया गया जारी…. कल रात से एक सप्ताह के लिए होगा बंद….रायपुर की तर्ज पर बेहद सख्त रहेगा लॉकडाऊन

लॉकडाउन आदेश : एक और जिले में लॉकडाउन का आदेश किया गया जारी…. कल रात से एक सप्ताह के लिए होगा बंद….रायपुर की तर्ज पर बेहद सख्त रहेगा लॉकडाऊन
X
By NPG News

गरियाबंद 22 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के गहराते संकट के बीच प्रदेश का एक जिला लॉकडाउन होने जा रहा है। गरियाबंद में ये लॉकडाउन एक सप्ताह का लगने जा रहा है। 23 सितंबर की रात 9 बजे से 30 सितंबर की रात 9 बजे तक ये लॉकडाउन प्रभावी होगा। कलेक्टर गरियाबंद ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। गरियाबंद एडिश्नल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले की सभी सीमाओं को सील किया जा रहाहै, वहीं आने-जाने वालों का पूरा डेटा भी रखा जायेगा। जिले से बाहर जाने वालों को ईपास की जरूरत होगी, बिना ई पास के वो जिले से बाहर ना तो जा सकेंगे और ना ही आ सकेंगे।

लॉकडाऊन आदेश पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

लॉकडाउन के दौरान जिले की सभी सीमाएं सील जायेगी, सिर्फ दवा की दुकान को ही खोलने की इजाजत होगी, वहीं रायपुर की तर्ज पर पेट्रोल पंप से किसी आमलोगों को फ्यूल नहीं जायेगा। पेट्रोल पंप खुलेंगे जरूर, लेकिस शासकीय वाहन और इमरजेंसी सेवाओं में लगी गाड़ियों को ही पेट्रोल मिलेगा। वहीं मीडियाकर्मियों और स्टूडेंट्स को कॉल लेटर या आईडी कार्ड दिखाने पर पेट्रोल मिलेगा।

दूध पार्लर सुबह 2 घंटे और शाम में डेढ़ घंटे के लिए खुलेगा। दुकान के सामने स्टाल बनाकर समान को बेचा जायेगा। एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी। जिले की सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं धार्मिक व पर्यटन स्थल को भी बंद कर दिया गया है। सभी केंद्रीय, शासकीय व अर्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया है।

Next Story