Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन : एक और जिले में लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी…. यहां 22 सितंबर से एक सप्ताह का रहेगा कंप्लीट शटडाऊन….सिर्फ इन चीजों को मिलेगी छूट, बाकी सब बंद

लॉकडाउन : एक और जिले में लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी…. यहां 22 सितंबर से एक सप्ताह का रहेगा कंप्लीट शटडाऊन….सिर्फ इन चीजों को मिलेगी छूट, बाकी सब बंद
X
By NPG News

बलौदाबाजार 20 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कल से लॉकडाउन लगने जा रहा है। कल एक साथ रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, सरगुजा जिले में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, आज एक और जिले में एक सप्ताह के कंप्लीट लाकडाउन का निर्णय लिया गया है। बलौदाबाजार में 22 सितंबर की रात से लॉकडाउन लगने जा रहा है। कलेक्टर सुनील जैन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने 22 सितंबर की रात से 29 सितंबर तक जिले के नगरीय क्षेत्र में कंप्लीट लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

रायपुर, बिलासपुर की तर्ज पर बलौदाबाजार में भी सख्त लॉकडाउन का निर्देश दिया गया है, जिसके मुताबिक जिले में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को ही खोलने की इजाजत दी जायेगी, वहीं कुछ दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत होगी। दूध वितरण भी सिर्फ नियत वक्त पर ही की जा सकेगी।

जिले में फल, सब्जी, किराना सहित तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, वहीं दफ्तरों व निजी कार्यालयों को भी बंद किया जायेगा। वहीं सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं के परिवहन को ही सड़क पर चलने की इजाजत होगी।

Next Story