बलरामपुर में लॉकडाउन : 12 दिन के लॉकडाउन का आदेश… .जानिये कब से कब तक रहेगा जिला लॉक…… मेडिकल दुकान को छोड़कर सबकुछ बंद

बलरामपुर 11 अप्रैल 2021। सरगुजा संभाग का एक और संभाग लॉकडाउन हो गया है। सरगुजा, सूरजपुर के बाद बलरामपुर में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पूरा जिला लॉक रहेगा। जिले में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच कलेक्टर श्याम धावड़े ने ये आदेश जारी किया है।
14 अप्रैल की शाम 6 बजे से 25 अप्रैल की रात 12 बजे तक पूरा जिला लॉकडाउन होगा। इस दौरान जिले की सीमाएं सील होगी। तमाम तरह की व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान, दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे। चार पहिया में 4 और बाइक पर 2 लोग सवार हो सकेंगे।
दूध वितरण और बिक्री के लिए 2 घंटे की छूट रहेगी। लॉकडाउन में धार्मिक, सामाजिक और परिवारिक आयोजनों पर भी रोक लगा दिया गया है। आपको बता दें कि आज बिलासपुर, सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद, जांजगीर में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।