Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग – इस जिले में लगेगा सबसे लंबा लॉकडाउन… आज रात 12 बजे से 2 अगस्त तक बंद रहेगा प्रभावी… जानिये किसे मिलेगी छूट… आदेश पढ़िये

लॉकडाउन ब्रेकिंग – इस जिले में लगेगा सबसे लंबा लॉकडाउन… आज रात 12 बजे से 2 अगस्त तक बंद रहेगा प्रभावी… जानिये किसे मिलेगी छूट… आदेश पढ़िये
X
By NPG News

बेमेतरा 20 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में सबसे लंबा लॉकडाउन बेमेतरा में लगेगा। जिला प्रशासन ने वहां 12 दिन का लॉकडाउन लगाया है। आज रात 12 बजे के बाद बेमेतरा में लॉकडाउन प्रभावी हो जायेगा, जो 2 अगस्त की रात 12 बजे तक तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

हालांकि जिले में किराना दुकान को खोलने की छूट दी गयी है। वहीं पेट्रोल पंप, दूध की दुकान, मेडिकल शाप खुली रहेगी। हालांकि किराना दुकानें शाम के 4 बजे तक ही खुलेगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, बस, टैक्सी, ऑटो सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेगी। रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जिले में कर्फ्यू रहेंगे।

65 साल से ज्यादा उम्र और गर्भवती महिला व 10 साल से कम उम्र के बच्चे सिर्फ स्वास्थ्यगत कारण से ही घरों से निकल सकेंगे, इसके अलावे इनके घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। शासकीय कार्यालय आमलोगों के लिए बंद रहेंगे, दफ्तरों में आमलोगों को आने से पहले विभाग प्रमुख से इजाजत लेनी होगी।

आदेश पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें…

Next Story