Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : अब इस जिले में सिर्फ 5 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन… कलेक्टर ने जारी किया आदेश.. देखिये क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन ब्रेकिंग : अब इस जिले में सिर्फ 5 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन… कलेक्टर ने जारी किया आदेश.. देखिये क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
X
By NPG News

कोरिया 21 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मद्देनजर कई जिलों में लॉकडाउन आज से लग चुका है, तो वहीं कई जिलों में कल और परसों से लॉकडाउन लगने जा रहा है। इसी कड़ी में कोरिया ने भी लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि कोरिया में सबसे छोटा लॉकडाउन लगेगा। यहां सिर्फ 5 दिन ही लॉकडाउन किया जायेगा। कलेक्टर ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। 23 सितंबर की रात 12 बजे से 27 सितंबर की रात 12 बजे तक लाकडाउन प्रभावी होगा। ये लॉकडाउन पूरे कोरिया जिला के लिए लागू किया जायेगा।

ये वीडियो भी देखें…

लॉकडाउन के दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील रहेगी और वहीं जिले में आन-जाने वालों की पूरी जानकारी विभाग की तरफ से दर्ज की जायेगी। हालांकि इस दौरान मेडिकल और पेट्रोल पंप और दिन की तरह ही खुलेंगे। किराना दुकान, दूध, सब्जी, फल, अंडा, चिकन मटन की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगी।

सप्ताहिक बाजार व हाट नहीं लगेंगे। निजी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि शासकीय, केंद्रीय व अर्धशासकीय कार्यालय आधे कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।

Next Story