Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : लॉकडाउन का आदेश इस जिला के लिए हुआ जारी…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जानिये क्या रहेगा बंद, किसे मिलेगी लॉकडाउन से छूट…

लॉकडाउन ब्रेकिंग : लॉकडाउन का आदेश इस जिला के लिए हुआ जारी…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जानिये क्या रहेगा बंद, किसे मिलेगी लॉकडाउन से छूट…
X
By NPG News

बालोद 18 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती तेज रफ्तार ने लोगों को खौफ से भर दिया है। ना तो प्रदेश में मरीजों की रफ्तार कम हो रही है और ना ही मौत की संख्या कम हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में एक के बाद एक कई शहर लॉकडाउन हो रहे हैं। दुर्ग के लॉकडाउन के फैसले के बाद एक और बालोद शहर अब लॉकडाउन हो रहा है। बालोद कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। बालोद में 22 सितंबर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। एक सप्ताह यानि 30 सितंबर तक बालोद जिले का शहरी इलाका लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, दुर्ग में लॉकडाउन का आदेश जिला प्रशासन की तरफ जारी किया जा चुका है।

आदेश पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

आदेश पढ़ने के लिए इस लिंक को एक बार जरूर क्लिक करें

इस लॉकडाउन के आदेश से केंद्र और राज्य सरकार सभी शासकीय, अर्धशासकीय व निजी कार्यालयों को मुक्त रखा गया है। हालांकि सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग व ट्यूशन क्लास को बंद कर दिया जायेगा। धार्मिक स्थलों में पूजा पूर्व की भांति होती रहेगी, लेकिन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। वहीं टैक्सी, आटो, ई रिक्शा, परिवहन सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेगी। अंतर्जिला व अंतर्राज्यीय बस सेवा जारी रहेगी।

सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं की दुकानों को खोला जायेगा, दुकानदारों को नियमों का पालन करना जरूरी होगा। किराना दुकान बंद रहेंगे, हालांकि होम डिलीवरी की सुविधा दे सकेंगे। प

Next Story